हेमा मालिनी और प्रकाश कौर, सौतन जो कभी नहीं बनीं सहेली! 44 साल बाद भी धर्मेंद्र की बीवियों में है कोल्‍ड वॉर

Updated on 16-10-2024 12:55 PM
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली बीवी का नाम प्रकाश कौर है, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्होंने अपने पति को कभी तलाक नहीं दिया। धर्मेंद्र की दूसरी बीवी हेमा मालिनी हैं, जिनसे उन्होंने कथित तौर पर धर्म बदलकर शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा और प्रकाश ने 44 साल बीत जाने के बाद भी आज तक एक-दूसरे को नहीं देखा। ना ही हेमा ने धर्मेंद्र के घर में कदम रखा। दोनों के बीच एक अनकही तकरार है, जो बिन बोले ही कई साल से चली आ रही है।

Hema Malini ने एक बार खुलासा किया था कि वो कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं। वो बस उससे खुश थीं, जो भी धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के बाद उन्हें दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि वो धरमजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी कुछ नहीं बोलतीं, लेकिन उनका बहुत सम्मान करती हैं।

हेमा मालिनी आज अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वो क्लासिकल डांस में भी माहिर हैं। उन्हें फैंस आज भी प्यार से 'ड्रीम गर्ल' बुलाते हैं। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। हेमा ने जब धर्मेंद्र से शादी की, तब वो मुश्किल दौर से गुजरी थीं। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं और ना ही उनकी पहली बीवी से मिलीं। वो मुंबई में रहती हैं। उनके साथ उनकी बेटियां ईशा और अहाना भी हैं।

किसी को परेशान नहीं करना चाहतीं हेमा


पत्रकार-फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी की लिखी हेमा की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में इस बारे में बात की गई है। उन्होंने धर्मेंद्र के घर ना जाने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था, 'मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो कुछ भी किया, मैं उससे खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई, जैसा कि कोई भी पिता करता है। मुझे लगता है कि मैं इससे खुश हूं। आज मैं एक कामकाजी महिला हूं और मैं अपनी गरिमा बनाए रखने में सक्षम हूं, क्योंकि मैंने अपना जीवन कला और संस्कृति को समर्पित कर दिया है।'

सौतन प्रकाश कौर का करती हैं सम्मान

एक्ट्रेस ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पहली पत्नी का कितना सम्मान करती हैं। उन्होंने बोला था, 'मैंने कभी प्रकाश के बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। यहां तक कि मेरी बेटियां भी धरम जी के परिवार का सम्मान करती हैं।' मालूम हो कि धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। धर्मेंद्र और हेमा के दो बच्चे ईशा और अहाना हैं।

प्रकाश कौर और हेमा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं मिले, लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि धर्मेंद्र से शादी से पहले उनकी मुलाकात प्रकाश से हुई थी। हेमा की बेटी ईशा भी सौतेली मां से मिल चुकी हैं और पापा के घर भी जा चुकी हैं, जब अभय देओल के पिता अजीत की तबीयत खराब हो गई थी। तब प्रकाश ने ईशा को आशीर्वाद भी दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.