6 फीट से ज्यादा लंबाई, 150 की स्पीड... 21 साल का बांग्लादेशी भारत के लिए होगा सबसे बड़ा खतरा

Updated on 04-09-2024 12:24 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर टेस्ट सीरीज में रौंद दिया है। पहले मैच को 10 विकेट से जीतने के बाद बांग्लादेश ने दूसरे में 6 विकेट से जीत हासिल की। इस दौरे से पहले कभी बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच तक नहीं जीता था। अब सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। अब बांग्लादेश का अगला मुकाबला भारत से है। 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

नाहिद राणा ने उड़ाए होश


बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा का पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत में अहम रोल रहा। उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाजों का शिकार किया। नाहिद ने कप्तान शान मसूद और बाबर आजम के साथ ही साउद शकील और अबरार अहमद को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अपनी स्पीड और उछाल से उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया।

152 की स्पीड से डाली बॉल


21 साल के नाहिद राणा की लंबाई 6 फीट और 2 इंच है। वह लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उनकी सबसे तेज गेंद 152 किमी प्रति घंटे की रही। यह क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज की सबसे तेज बॉल है। लंबाई के साथ ही उनका गेंदबाजी एक्शन हाई आर्म है। इसकी वजह से नाहिद को पिच से अच्छी उछाल भी मिलती है।

भारत के लिए होंगे खतरा


भारतीय टीम के लिए नाहिद राणा बड़ा खतरा होने वाले हैं। पाकिस्तान की बेजान पिच पर उन्होंने जैसी बॉलिंग की है, वह भारतीय टीम के लिए चेतावनी है। भारत की पिच में स्पिनर के साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद रहती है। कई गेंद से स्विंग और पुरानी से तेज गेंदबाजों की रिवर्स स्विंग मिलती है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को नाहिद से बचकर रहना होगा। वैसे भी भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी लंबे समय तक आराम करने के बाद सीधे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.