टूटे दिल, आंखों में आंसू... मुंह छिपाकर रोती रहीं खिलाड़ी, आखिरी ओवर की हार ने बांग्लादेश को तोड़कर रख दिया

Updated on 14-10-2025 01:07 PM
विशाखापत्तनम: दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर 232 रन का स्कोर बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। मैच के आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों ने प्रेशर में संयम रखकर शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। जिसके बाद बांग्लादेश की खिलाड़ी भावुक हो गईं और मैदान पर ही रोने लगीं।

आखिरी ओवर में टूटा बांग्लादेश का दिल

बांग्लादेश के 232 रन के स्कोर के सामने एक समय पर दक्षिण अफ्रीका की टीम 78 रन के स्कोर पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन ऑलराउंडर मैरिजैन कैप और क्लोई ट्रायोन के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने वापसी की। मैच का फैसला आखिरी ओवरों में हुआ जब नादिन डी क्लर्क और मसाबता क्लास ने मिलकर 37 रन बनाए। आखिरी ओवर में आठ रनों की जरूरत थी और डी क्लर्क ने तीन गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाकर अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। आखिरी ओवर फेंकने वाली गेंदबाज नाहिदा आंसू बहाती दिखीं और ड्रेसिंग रूम में भी कई खिलाड़ी अपना चेहरा छिपाए हुए थे जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत का जश्न मना रही थी।

बांग्लादेश की टीम हो गई भावुक

इस हार के बाद बांग्लादेश की खिलाड़ी बेहद निराश थीं। मैच के बाद कप्तान निगार सुल्ताना ज्योति ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले, मैं अपनी लड़कियों के आखिरी गेंद तक लड़ने के तरीके से बहुत गर्व महसूस करती हूं और मुझे दुख है क्योंकि वे ड्रेसिंग रूम में रो रही हैं क्योंकि वे बहुत युवा हैं। मैं वास्तव में खुश हूं कि उन्होंने आज अपना 110 प्रतिशत दिया। वे अभी बहुत भावुक हैं और वे खुद पर विश्वास करती हैं कि हम यह जीत हासिल कर सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन सीखने का अनुभव था।

लगातार दूसरी करीबी हार

यह बांग्लादेश की दूसरी करीबी हार थी। अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 103 रन पर 6 विकेट तक ला दिया था, लेकिन वे आखिरी चार विकेट नहीं ले सके थे। बांग्लादेश अब 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। यह मैच उनके लिए एक और बड़ी चुनौती पेश करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.