'5 से 8 लाख बनता है', शहबाज ने एल्विश यादव की जीशान-अमल से की बुराई, तो फैंस ने भी 2 साल पहले की बताई सच्चाई

Updated on 08-10-2025 02:37 PM
'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जिसमें जीशान कादरी, बसीर अली, नीलम गिरी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। इसके बाद शहबाज ने एल्विश यादव के बारे में एक खुलासा किया। उनकी आलोचना करते हुए बताया कि कैसे यूट्यूबर ने उनकी मदद नहीं की। उनके पक्ष में नहीं कहा था। जिस पर जीशान कादरी ने भी अपनी राय रखी और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

दरअसल, शहबाज ने अमल मलिक और जीशान कादरी के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा, 'एल्विश ऐसा बंदा है, वो हमारे घर आया था। हमने फुल सेवा की थी, अपने डिजाइनर से बोल कर उसको कपड़े पहनाया, सबकुछ किया। पर जब मेरी और मृदुल की वोटिंग हो रही थी तो उस बंदे ने ये बोल दिया कि एकतरफा कर दो। अगर तुम्हें एक बंदे का ज्यादा प्यार है तो तुम ये बोल सकते हो कि भाई दोनों मेरे यार हैं पर मैं चाहता बूं कि मृदुल आगे जाए। जबकि शहनाज ने क्या बोला, दोनों बच्चे बैं और दोनों को मौका मिलना चाहिए बिग बॉस में जाने का। अब इसको चुभ गई।'

एल्विश यादव के बारे में शहबाज बोले

शहबाज ने आगे कहा, 'जब आया था वो बिग बॉस में तो जब मेरी मृदुल की लड़ाई हुई थी याद है तब मैंने बोला था जीत से भी ज्यादा मशहूर होगी मेरी हार। तेरी एल की जो विश है ना एक तरफा वाला वो भी थूकेगा तेरे किरदार पर। ये बात बाहर गई होगी।' इस पर जीशान ने कहा, 'तेरे घर में कोई आया। रहा, रोटी तोड़ी और फिर भी उसने सपोर्ट नहीं किया तो वो उसको दिखाता है तुमको नहीं। कितना जस्टिफाई करेगा दुनिया को। तू अपनी जिंदगी में आगे बढ़।

लोगों ने शहबाज की बातों की खोली पोलपट्टी

अब इस क्लिप पर लोगों ने कमेंट किया और उस पॉडकास्ट के व्यूज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जब शहनाज ने एल्विश के साथ इंटरव्यू किया था। दो साल पहले आए इस वीडियो को 8.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। और 464k लाइक्स। जिस पर एक यूजर ने लिखा, 'फ्री में गया था एल्विश। 8.1 प्लस व्यूज तो 5 से 8 लाख बनता है। इतना पैसा कि पूरा परिवार पूरी जिंदगी आशीर्वाद चक्की आटा खाएगा।' एक ने लिखा, 'एल्विश यादव फ्री में गया था। सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पॉडकास्ट दिया और इसलिए खाने पर बुलाया था। शहबाज ने फ्री में तो बुलाया नहीं था। फ्री पॉडकास्ट किया, जिससे पता नहीं कितने लाख कमाए।' एक ने लिखा, 'ये अपनी बहन शहनाज का पूरा फैनडम गिरा देगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.