ठंड से बचने अलाव जलाया, चपेट में आई 2 कार:कचरा जलाकर आग ताप रहा था; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 27-11-2025 12:53 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के भिलाई-3 के बजरंग पारा स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत विकसित मार्केट में आगजनी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की रात करीब सवा 1 बजे वह ठंड से बचने के लिए कचरा जलाकर आग ताप रहा था। देखते ही देखते आग की लपटें बिखरे हुए कचरे के जरिए वाहनों तक जा पहुंचीं और दोनों कारें आग की चपेट में आ गईं।

गैरेज में बनने आई थी कार

फोरलेन सड़क से लगे इस मार्केट में सतीश महतो का चारपहिया वाहन सुधारने वाला गैरेज संचालित होता है। रात में गैरेज के बाहर उनकी अपनी अल्टो कार और मरम्मत के लिए आई एक अन्य चारपहिया वाहन खड़ी थी। उसी दौरान एक घुमंतू युवक गैरेज के पास पड़े कचरे को इकट्ठा कर आग जलाकर तापने लगा।

हवा चलने के बाद आग की लपटें फैलने लगी। पास में खड़ी दोनों कारें आग की चपेट में आ गई और गाड़ी में आग लग गई। युवक की लापरवाही ने गैरेज के बाहर खड़ी दो कारों को जलाकर राख कर दिया।

लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास

घटना के बाद मार्केट में अफरा-तफरी फैल गई और लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज हो गई कि दोनों कारें धू-धूकर जलने लगीं। मौके पर मौजूद कुछ लोग आग बुझाने का प्रयास करते दिखे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दोनों ही वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

खास बात यह रही कि आसपास की दुकानों में रात के समय कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पास की मैकेनिक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक आग जलाते और घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दिया।

मार्केट के लोगों ने बताया कि वही युवक पिछले कई दिनों से इलाके में घूमता नजर आ रहा था। सुबह होते ही जब वह दोबारा मार्केट के पास दिखाई दिया, तो दुकानदारों ने उसे पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.