पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक की और विदेशी कंपनी में करता था नौकरी, बेटिंग एप में रुपये हारा तो ट्रेन में करने लगा चोरी

Updated on 02-02-2026 01:49 PM

 भोपाल: रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के एसी कोच में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को भोपाल जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रात 12 से दो बजे के बीच भोपाल स्टेशन पर रैकी करता था और स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के एसी कोच में घुसकर सो रही सवारियों का सामान चोरी कर लेता था।

20 जनवरी को भी उसने आगरा से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसकर महिला का जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी किया था। पुलिस ने करीब दस दिन की तफ्तीश के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बयानों के बाद पुलिस भी हैरान रह गई कि आखिर कैसे एक बीटेक ग्रेजुएट और विदेश में नौकरी करने वाला युवक कैसे ऑनलाइन बेटिंग एप में रुपये हारकर एक प्रोफेशनल चोर बन गया।

मल्टीनेशनल कंपनी में करता था नौकरी

आरोपी ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से चोरी की चार वारदातों को कबूल किया है। उसके पास करीब सात लाख रुपये का माल भी पुलिस को मिला है। एसआइ मिथिलेश भारद्वाज ने बताया कि 36 वर्षीय प्रांजल दीक्षित, पिता प्रभात दीक्षित लखनऊ के ग्राम देवस्थान क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पुणे विश्वविद्यालय में मरीन ब्रांच से बीटेक की पढ़ाई की थी। वह लंबे समय तक पुणे की ही एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था।

उसी कंपनी में कार्य के दौरान वह दो बार इंग्लैंड में भी गया था। आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले उसे ऑनलाइन बेटिंग की लत लग गई और उसमें वह दस लाख रुपये हार गया था। साथ ही इसी दौरान पत्नी से भी विवाद हो गया और दोनों का तलाक का केस चल रहा है।

स्वजनों को बताया- भोपाल में करता है नौकरी

आरोपी करीब दो महीने पहले भोपाल आया था और यहां गुलमोहर कॉलोनी में किराये से रहता था। उसने लखनऊ में रहने वाले स्वजनों को बताया कि वह भोपाल में नौकरी करता है। जबकि वह यहां ट्रेनों से सामान चुराता। बैग में रखा सोना और नकदी वह अपने पास रखता था, जबकि बैग में यदि कोई मोबाइल या फिर दस्तावेज मिलते तो वह काली मंदिर के पास छोटे तालाब में उसे फेंक देता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.