निहत्थे होकर आतंकी को दबोचा, बंदूक छीनकर टाल दिया बहुत बड़ा नरसंहार, कौन हैं अहमद अल अहमद?
Updated on
15-12-2025 01:29 PM
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, एक आतंकी भी मारा गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सिडनी में हनुका उत्सव के दौरान हुई जानलेवा गोलीबारी के पीछे दो बंदूकधारियों की पहचान कर ली है। दोनों आतंकियों की पहचान एक पिता और बेटे के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 50 और 24 साल है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि इस हमले में कोई और हमलावर शामिल नहीं था। वहीं अब पता चल रहा है कि दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
इस बीच सिडनी के बोंडी बीच पर हनुका समारोह के दौरान हुए भीषण आतंकी हमले के बीच एक आम नागरिक ने असाधारण साहस दिखाकर कई जिंदगियां बचा ली हैं। अगर उस शख्स ने अपनी जान दांव पर नहीं लगाया होता तो मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता था। अहमद अल अहमद नाम के 43 साल के शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बंदूकधारी आतंकी से उसका बंदूक छीन लिया
बोंडी आतंकी हमले के 'हीरो' अहमद अल अहमद कौन हैं ? सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि काले कपड़े पहने एक हमलावर के हाथ में राइफल थी, तभी अहमद पीछे से उस पर झपट पड़े, बंदूक छीन ली और उसे हमलावर की ओर तान दिया, जिससे वो आतंकी पीछे हटने पर मजबूर हो गया। इस साहसिक कदम को दुनियाभर में सराहा जा रहा है और अहमद को "बोंडी बीच का हीरो" कहा जा रहा है। स्थानीय मीडिया आउटलेट 7NEWS ने बहादुर शख्स की पहचान की जिसने बहादुरी से बंदूकधारी को पकड़ा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि अहमद को भी आतंकी को पकड़ने के दौरान दो गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद सिडनी के सदरलैंड शायर के रहने वाले हैं और दो बच्चों के पिता हैं। वह फल बेचते हैं। रविवार रात (स्थानीय समय के मुताबिक) उनकी सर्जरी होनी थी।
अहमद के चचेरे भाई, जिनकी पहचान मुस्तफा के रूप में हुई है, उन्होंने सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के बाहर 7NEWS ऑस्ट्रेलिया को एक बयान दिया है, जहां अहमद को भर्ती कराया गया है। मुस्तफा ने आउटलेट को बताया, "वह हॉस्पिटल में हैं और हमें ठीक से नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है। हमें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। वह 100 परसेंट हीरो हैं।" अहमद को उनके बहादुरी के लिए सबकी तरफ से तारीफ मिल रही है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने अहमद को "एक हीरो जिसने कई जानें बचाईं" कहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन ऑस्ट्रेलियाई लोगों के कामों की तारीफ की है, जिन्होंने "दूसरों की मदद करने के लिए खतरे की तरफ दौड़ लगाई"। उन्होंने कहा, "ये ऑस्ट्रेलियाई हीरो हैं और उनकी बहादुरी ने जानें बचाई हैं।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…