DPL में भी संघर्ष कर रहे हर्षित राणा, एशिया कप से पहले बढ़ गई भारत की टेंशन? आंकड़े बता रहे सच्चाई

Updated on 26-08-2025 02:12 PM
NBT रिपोर्ट / एजेसियां, दिल्ली: एशिय कप के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का जब भारतीय टी20 टीम में चयन किया गया था तब कई लोगों ने हैरानी जताई थी। सवाल यह उठा कि भारत के लिए सिर्फ एक टी20I मैच खेलने वाले इस तेज गेंदबाज को टीम में जगह कैसे मिल गई जबकि IPL 2025 में उनका प्रदर्शन भी बेहद साधारण रहा था। IPL के पिछले सीजन हर्षित ने 13 मैचों में सिर्फ 15 विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी भी 10.18 की रही थी।

इंडिया-ए के इंग्लैंड दौरे के बाद कुछ समय के लिए मुख्य टेस्ट टीम के साथ रहे राणा ने नैशनल टीम के लिए अपना पिछला मैच फरवरी में चैंपियंस ट्रोफी में खेला था। एशिया कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन हैं और खराब प्रदर्शन के बावजूद दोबारा मौका पाने वाले हर्षित अभी भी लय हासिल नहीं कर पाए हैं। भारतीय टीम के साथ कुछ दिन इंग्लैंड में रहे हर्षित ने बताया कि वह इंग्लैंड से लौटने के बाद से ही फॉर्म पाने के लिए लगातार टूर्नामेंट खेल रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन के चांस कम
हर्षित राणा को एशिया कप के शुरुआती मैचों के प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना कम है क्योंकि तेज गेंदबाजी में बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या मौजूद रहेंगे। यूएई की पिच स्पिनरों के अनुकूल होती है ऐसे में प्लेइंग 11 में पेसर्स के मुकाबले स्पिनर्स की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
पिछली बार भारत ने जब यूएई में अपने चैपियंस ट्रोफी के मैच खेले थे तब उसके पास पांच स्पिनर्स के विकल्प मौजूद थे। राणा ने अभी तक सिर्फ एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेला है। उन्होंने जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ कनकशन सब्स्टीट्यूट (मैच के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ी की जगह एकादश में शामिल होना) के तौर पर पदार्पण करते हुए 33 रन देकर तीन विकेट चटक थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.