हनुमान चालीसा और ओम नम: शिवाय! विराट कोहली और गौतम गंभीर के इंटरव्यू की पांच बड़ी बातें

Updated on 19-09-2024 11:13 AM
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले विराट कोहली और गौतम गंभीर की बातचीत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व कप्तान को एक स्टेज पर लाकर बता दिया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कितना खुशनुमा है। हंसी-मजाक के माहौल में हुई बातचीत में यह दिखा दिया कि खेल के दौरान वे भले ही आक्रामक अप्रोच रखते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वे एक दोस्त और सहयोगी की तरह ही हैं। चलिए आपको bcci.tv पर दोनों के बीच हुई चर्चा की पांच बड़ी बातें बताते हैं।

हम मसाले को खत्म कर रहे हैं​

गंभीर का इंटरव्यू लेते हुए कोहली ने कहा, 'यहां हम सभी तरह के मसाले को खत्म कर रहे हैं।' जवाब में गंभीर ने कहा, 'यह बातचीत की अच्छी शुरुआत है।’ दोनों ने दिल्ली और भारतीय क्रिकेट में अपने दिनों को याद किया। वर्ल्ड कप 2011 फाइनल की फुटेज देखने के बाद यह बातचीत आगे बढ़ी। उस मुकाबले में गंभीर ने मैच विनिंग पारी खेली और कोहली के साथ 83 रन की साझेदारी की थी। कोहली ने कहा, 'हमने लंबा सफर तय किया है। लंबे समय तक एक साथ खेलने से लेकर एक ही ड्रेसिंग रूम में रहने से लेकर उतार-चढ़ाव तक।'

याद किए वो पुराने दिन​


कोहली जब भारतीय टीम में आए तो उनसे पांच साल बड़े गंभीर टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके थे। कोहली को आज भी वो दिन अच्छी तरह याद हैं जब वह गंभीर और दिल्ली क्रिकेट के अन्य बड़े नामों की श्रेणी में शामिल होने की हसरत रखते थे। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान कोहली ने कहा, 'उस समय कोटला एक और कोटला दो (नेट) होता था। हम हमेशा वहां रहना चाहते थे (गंभीर और उनके जैसे खिलाड़ियों के साथ)। मेरी पहली ख्वाहिश दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना थी। अब आप समझ सकते हैं कि प्रतिस्पर्धा कहां से आती है क्योंकि हमारा नजरिया बहुत समान है।’


विराट को बताया पथ प्रदर्शक


गंभीर के लिए कोहली टेस्ट क्रिकेट के पथ-प्रदर्शक हैं। गंभीर ने कहा, 'आप लोग टेस्ट क्रिकेट के पथ प्रदर्शक हैं। आज के समय में यह चुनौती हमेशा बनी रहेगी कि हम अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को कैसे प्रेरित कर सकते हैं। मेरा मानना है कि आपकी टेस्ट टीम जितनी मजबूत होगी, आपका क्रिकेट भी उतना ही मजबूत होगा।' गंभीर और कोहली दोनों इस बात पर सहमत थे कि भारत को लंबे फॉर्मेट में अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखने के लिए तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की अगली पीढ़ी को तलाशना होगा।


पेट बैटरी तैयार करने में विराट को क्रेडिट​


कप्तान के तौर पर कोहली ने पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को खिलाने पर जोर दिया था, यह एक ऐसी रणनीति थी जिसका काफी फायदा मिला। गंभीर ने कहा, ‘बहुत कुछ अगली पीढ़ी के गेंदबाजों पर निर्भर करेगा। हम स्तरीय बल्लेबाज तैयार करते रहेंगे। यही हमारी संरचना रही है।’ कोहली ने अपना आखिरी सवाल गंभीर के विपक्षी गेंदबाजों के साथ कई बार हुए टकराव के लिए रखा। गंभीर ने हंसते हुए कहा, ‘आपकी और भी ज्यादा बहस हुई हैं। शायद आप इसका बेहतर जवाब दे सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा व्यक्तित्व ऐसा ही था और आपका भी व्यक्तित्व ऐसा ही है। कई बार ऐसी बातचीत आपको अपने दायरे में ले जा सकती है। मैं नहीं चाहता कि मौजूदा खिलाड़ी जरा भी बदलें।’


हनुमान चालीसा और ओम नम: शिवाय!​


मैदान पर आक्रामकता दिखाने के लिए मशहूर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर दोनों दिल्ली से हैं। इनके बीच कई समानताओं में से एक यह भी है कि ईश्वर पर दोनों की अटूट आस्था है। गंभीर ने बताया कि जब वह 15 साल पहले नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट बचाने की कोशिश में थे तब उन्होंने कैसे ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी और दो दिन तक चली एक यादगार पारी खेल डाली। इसी तरह 2014 में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट सेंचुरी लगाई थी और बैटिंग के दौरान वह ‘ओम नम: शिवाय’ जाप कर रहे थे।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.