खाड़ी देश, अफ्रीका... दुबई एयरशो में ब्रह्मोस मिसाइल के काउंटर पर उमड़ी भीड़, पाकिस्तानी एयरबेस उड़ाकर बनी ग्लोबल सेंसेशन

Updated on 24-11-2025 02:19 PM
दुबई: पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर तबाही मचाने लाली ब्रह्मोस मिसाइल ग्लोबल सेंसेशन बन गई है। दुबई एयरशो के दौरान सबसे ज्यादा देशों के डेलिगेशन ब्रह्मोस मिसाइल को देखने और इसके बारे में जानकारी लेने आ रहे हैं। लोगों में दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि आखिर कैसे दुनिया की इस सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल ने चीनी एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9B को धूल चटाते हुए पाकिस्तान के 11 एयरेबस पर तबाही मचा डाली। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में जानकारी लेने और संभावित सौदे को लेकर बातचीत करने के लिए भारतीय पवेलियन में खाड़ी, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के डेलिगेशन पहुंचे। इन्होंने ब्रह्मोस में गहरी दिलचस्पी दिखाई और सौदे से संबंधित जानकारियां हासिल की हैं।

दुबई एयरशो में ब्रह्मोस मिसाइल को देखने भारतीय पवेलियन पर रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस बार संभावित डिफेंस खरीदारों की संख्‍या तीन गुना ज्यादा है। गल्फ, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के उच्चस्तरीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मोस की टेक्नोलॉजी, उसकी कीमत, खरीदने की प्रक्रिया और प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन को लेकर जानकारी हासिल की है। अधिकारियों का कहना है कि दो देशों के साथ G2G डिफेंस समझौते अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं, जबकि 3 से 4 देशों के साथ औपचारिक बातचीत प्रगति पर है।
ब्रह्मोस मिसाइल की मांग में अभूतपूर्व उछाल
ब्रह्मोस के ग्लोबल सेंसेशन बनने के पीछ मई महीने का संघर्ष है, जब भारत ने पहली बार दुनिया को ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत दिखाई थी। भारतीय वायुसेना के Su-30MKI लड़ाकू विमानों से पाकिस्तान के अत्यंत संरक्षित एयरबेसों, जैसे नूर खान बेस (रावलपिंडी) और जकोबाबाद पर ब्रह्मोस-A मिसाइलें दागीं। पाकिस्तान ने इन दोनों एयरबेस को बचाने के लिए चीनी HQ-9BE और HQ-16FE एयर-डिफेंस तैनात कर रखे थे, जो बेकार साबित हुए। चीन दावा करता था कि HQ-9BE एयर डिफेंस सिस्टम का 90% इंटरसेप्शन रेट का दावा है और वो Mach 5 की स्पीड से आने वाली मिसाइलों को रोकने में सक्षम है, लेकिन ब्रह्मोस के आगे चीनी एयर डिफेंस सिस्टम चारों खाने चित हो गये।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके सलाहकार सनाउल्लाह खान ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया देने के लिए 30 सेकंड से भी कम का समय पाकिस्तानी सेना के पास था। जिससे काउंटर-रिस्पॉन्स सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला करने से पहले अंतिम चरण में सी-स्किमिंग, हाई पॉप-अप और "S" मैनुवर जैसे जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया और सिर्फ 12 मीटर की ऊंचाई से लगभग वर्टिकल डाइव में लक्ष्य पर हमला किया।
ब्रह्मोस-NG भी बना रहा है भारत
ब्रह्मोस को पहले से ही दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता रहा है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने युद्ध क्षेत्र में इसकी विश्वासनीयता को साबित किया है। इसीलिए दुनिया की नजर अब ब्रह्मोस-NG यानि नेक्स्ट जेनरेशन पर है, जिसकी स्पीड और ज्यादा होने वाली है। ब्रह्मोस-NG का वजन कम किया जा रहा है, ताकि इसे हल्के लड़ाकू विमानों जैसे तेजस पर भी फिट किया जा सके। ब्रह्मोस-NG मिसाइल की टेस्ट फ्लाइट 2026 में और मास प्रोडक्शन 2027 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, एक खाड़ी देश राफेल बेड़े के लिए एयर-लॉन्च्ड ब्रह्मोस और नौसेना वैरिएंट के लिए ब्रह्नोस मिसाइल खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। ये बातचीत स्टाफ लेवल तक पहुंच चुकी है, जबकि दो एशियाई देश विस्तारित रेंज वैरिएंट खरीदने के लिए बात कर रहे हैं। इंडोनेशिया के साथ ब्रह्नोस मिसाइल को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.