प्रकृति संरक्षण के लिये ग्रीन स्किलिंग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा : मंत्री टेटवाल

Updated on 23-07-2024 06:37 PM

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने "ग्रीन स्किलिंग सतत् भविष्य के लिये ज्ञान साझा करना" विषय पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रीन स्किलिंग में उपलब्ध संभावनाओं को तलाशना तथा विषय विशेषज्ञों के सहयोग से सतत भविष्य के लिए हरित कौशल और प्रौद्योगिकियों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्रकृति संरक्षण के लिये ग्रीन स्किलिंग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा।

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि देश के विकास में आईटीआई का महत्वपूर्ण योगदान है। यहाँ से प्रशिक्षित युवा विभिन्न कौशल में निपुण होकर न केवल अपनी बल्कि पूरे देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

कौशल विकास संचालनालय ने व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में ग्रीन स्किल्स प्रशिक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश की शासकीय आईटीआई देवास, धार और छिंदवाड़ा को ग्रीन आईटीआई के रूप में विकसित किया है। इस पहल के तहत ग्रीन स्किल्स ट्रेड जैसे सोलर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), स्मॉल हाइड्रो पावर प्लांट तकनीशियन, और मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल जैसे नए और अत्याधुनिक कोर्स शामिल किए गए हैं। इन प्रयासों से हमारी स्किल क्षमता का विस्तार हुआ है, जिससे युवाओं के लिये रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे।

प्रदेश की सभी शासकीय आईटीआई में भी नवीन ट्रेड्स की शुरुआत की गई है, जिससे विद्यार्थियों को ग्रीन स्किल्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का मौका मिलेगा। यह कदम सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है की हम न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी स्किल्ड मेनपॉवर तैयार करेंगे।

संचालक कौशल विकास श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि ग्रीन स्कीलिंग आईटीआई में ग्रीन जॉब सृजित करने, आईटीआई परिसर को सौर परिसर के रूप में विकसित करना, कम्पोस्टिंग के लिये गीले एवं सूखे कचरे का प्रबंधन और परिसर की सजावट और कुशल उपयोग के लिए वेस्ट पदार्थों का उपयोग करना, आईटीआई परिसर में ग्रीन लैंडस्केपिंग करना, वर्षा जल संचयन (रैनवाटर हार्वेस्टिंग) करना, जीरो वेस्ट और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना आदि के लिये कार्ययोजना निर्मित की है। आईटीआई में ग्रीन स्कीलिंग से संबंधित कोर्स के संचालन के लिये उद्योगों के साथ ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के एमओयू निष्पादित किए गये हैं।

कार्यशाला में ग्रीन स्किलिंग से संबंधित विभिन्न सत्रों में विषय- विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। स्वाहा रिसोर्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के श्री समीर शर्मा, द्वारा स्वाहा रिसोर्स मैनेजमेंट की सस्टेनबल और प्रतिभा अधिग्रहण में विशेषज्ञता पर एवं सुश्री जानकी इमानी हैदराबाद द्वारा एसडीजी 2030 लक्ष्यों के तहत सस्टेनबल वस्त्रों के लिए विशेषज्ञों का कौशल उन्नयन पर प्रस्तुतिकरण किया गया। ओम्बक लाइफ चेन्नई की सुश्री श्रुति प्रकाश ने फर्नीचर तथा गृह सजावट के लिए ग्रीन मटेरियल पर, मुख्य महाप्रबंधक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के श्री सौरभ श्रीवास्तव द्वारा गैर पारंपरिक उर्जा के प्रति प्रेरक कौशल और गैर पारंपरिक ऊर्जा के पर्यावरणीय लाभ पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

उद्योगों के प्रतिनिधियों में पीएसडीसीसीआई मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल द्वारा स्किलिंग पर, साइनटेक टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के श्री अम्बरीश केला द्वारा हरित कौशल प्रौद्योगिकी पर एवं इकोफेव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के श्री संजय शर्मा द्वारा स्थायी व्यापारिक उपायों और प्रतिस्पर्धा वेतन के साथ अपने भविष्य को कैसे आकार दें विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

प्रदेश की सभी शासकीय आईटीआई के प्रिंसीपल, ट्रेनर सहित सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, जल विद्युत, ग्रीन अप्रैल इत्यादि से संबंधित उद्योगों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ और सतत स्किलिंग में काम कर रहे उद्यमी उपस्थित रहें।

कार्यशाला में सचिव कौशल विकास श्री रघुराज राजेन्द्रन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री सोमेश मिश्रा उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.