सलेम इंग्लिश स्कूल में पौधारोपण कर मनाया ग्रीन डे

Updated on 10-07-2024 05:22 PM

रायपुर। सालेम इंग्लिश स्कूल में 6 जुलाई को ग्रीन डे मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खुशी के साथ पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन में यह संदेश फैलाना था कि "वृक्ष धरा का गहना है"।

कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी सिविल लाइन, रोहित मालेकर ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बी. शैलजा साया फाउण्डेशन, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, उड़ान जी. एस. सोसायटी, और वी. बी. एस. राजकुमार भी उपस्थित रहे।

रोहित मालेकर ने पेड़-पौधों के हमारे जीवन में महत्व को समझाया और बच्चों को पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए सलाह दी। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पेड़-पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई।
पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने "मिल जुलकर हम वृक्ष लगायें, वातावरण को स्वच्छ बनायें" नारे के साथ वृक्षों के लाभ और महत्व को समझाया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।


शाला की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस ने बच्चों से निवेदन किया कि वे अपने दोस्त, रिश्तेदार, और समाज के नागरिकों को वृक्ष लगाने के लिए जागरूक करें। श्रीमती लॉरेंस ने आठ नए प्रोजेक्ट्स की बुनियाद रखी, जिनमें हाईड्रॉपोनिक्स, एरोपोनिक्स, वेजीटेबल प्रोपेगेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग, मेडिसिनल प्लांट्स, इको-फ्रेंडली प्लांट्स, और बॉन्साई संरक्षण शामिल हैं।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चे और शिक्षकगण भी उपस्थित थे। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे जपापुष्प, गुलमोहर, और गुलाब लगाए। पी. वी. सालेम हा. से. सी. जी. बोर्ड के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश नंद ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का सफल समापन शाला की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस के निर्देशन में हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.