रायपुर में 'उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन
Updated on
02-09-2024 03:49 PM
रायपुर । देशभर में चलाए जा रहे "उल्लास - नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के तहत, 1 से 8 सितंबर तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लड़कियों, महिलाओं, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को साक्षर बनाना है।
इसी क्रम में, रायपुर जिले में "उल्लास" कार्यक्रम और "उल्लास मेला" का आयोजन जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। यह आयोजन "डाइट रायपुर" में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, विश्वदीप की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में रायपुर जिले के शिक्षकों के बीच एएलटी-स्काउट हेमधर साहू ने गीतों, नारों, और श्लोगनों के माध्यम से "उल्लास" का वातावरण तैयार किया। इस अवसर पर डाइट रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. छवि राम साहू, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता डॉ. कामिनी बावनकर, सहायक जिला परियोजना अधिकारी और राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक चुन्नी लाल शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में रायपुर जिले के संकुल समन्वयक और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ विकसित करना और साक्षरता को बढ़ावा देना था। "उल्लास मेला" में विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से साक्षरता के महत्व को उजागर किया गया।
इस कार्यक्रम ने रायपुर जिले में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इसे व्यापक रूप से सराहा गया।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…