कोरबा के जर्जर सोसायटी में अब खराब नहीं होगें अनाज, बनेंगे 153 भवन

Updated on 29-09-2024 12:20 PM

कोरबा ।  जिले के जर्जर हो चुके उचित मूल्य दुकानों का अब जीर्णोद्धार होगा। वनांचल क्षेत्र में संचालित 153 दुकानों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। प्रत्येक दुकान के लिए जिला खनिज न्यास मद से 12.30 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। नए भवनों के निर्माण से पर्याप्त राशन भंडारण की सुविधा होगी।


बार-बार चक्कर काटना नहीं पड़ेगा


40 हजार से भी अधिक हितग्राही परिवारों को सस्ता राशन पाने के लिए दुकान का बार-बार चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए जिले में 553 उचित मूल्य की दुकानों का संचालन हो रहा, इनमें 415 दुकानें ग्रामीण क्षेत्र में है। वहीं 138 दुकानाें का संचालन शहर में हो रहा है। राशन भंडारण के लिए कमोबेश शहरी क्षेत्र की दुकानों की स्थिति ठीक है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें आज भी किराए के भवन अथवा जर्जर भवनों में संचालित हो रहा।


प्रति दुकान पांच से छह सौ परिवार निर्भर


कुदरी चिंगर, चिरईझुंझ, छातासरई, नकिया, देवपहरी आदि दूरस्थ वनांचल के ऐसे ग्राम पंचायत हैं, जहां प्रति दुकान पांच से छह सौ परिवार निर्भर हैं। दुकान में हितग्राही संख्या के अनुरूप राशन भंडारण के लिए जगह नहीं होने पर दो से तीन खेप में राशन की आपूर्ति की जाती है। समय पर भंडारण नहीं होने की वजह से दूर दराज के ग्रामीणों को अपना काम छोड़कर बार-बार राशन के लिए कतार लगानी पड़ती हैं। अव्यवस्था तब और भी अधिक विकट हो जाती है जब दो माह का राशन एक साथ भंडारित करना होता है और भवन के जर्जर होने की वजह से अनाज खराब का खतरा बना रहता है।


एकमुश्त राशन भंडारण में सुविधा


मानसून के लिए राशन भंडारण में होगी सुविधा नए भवन के अस्तित्व में आने से दूरस्थ गांवों के लिए एकमुश्त राशन भंडारण में सुविधा होगी। वर्षा काल शुरू होते ही रामाकछार उड़ान, साखो, मेरई तक राशन पहुंचाने में देरी होती है। अति वृष्टि से सड़क अथवा पुल के टूटने मार्ग बाधित हो जाता है। गांव के लोगों को निकटवर्ती दुकानों तक पैदल चलकर राशन लाना पड़ता है। नए राशन दुकानों में दो से तीन माह के राशन भंडारित करने की क्षमता होगी। हितग्राहियों के लिए आसानी होगी।


कोर पीडीएस की राह होगी आसान


एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को मूर्त रूप देने लिए सरकार ने कोर पीडीएस योजना शुरू की है। इस योजना के कोई भी राशन कार्ड धारी किसी भी दुकान में राशन ले सकता है। दुकान में भंडारण सुविधा नहीं होने की वजह से आज भी राशन कार्ड धारियों को दूसरे दुकान राशन नहीं मिल पा रहा। दुकान संचालक पहले अपने गांव के हितग्राही को राशन देने के बाद ही दूसरे गांव से आने वाले हितग्राहियों को राशन देने की बात कहते हैं। नए दुकान बनने से कोर पीडीएस की राह आसान होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.