Govinda अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, हंसते-मुस्कुराते हुए बताया क्या हुआ था, डॉक्टर ने दी हैं दवाइयां
Updated on
12-11-2025 04:41 PM
एक्टर गोविंदा के फैंस के लिए राहत की खबर है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और ठीक हैं। गोविंदा ने खुद बताया कि उनके साथ क्या हुआ था और अब कैसी सेहत है। एक्टर को 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा देर रात 12 बजे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे। फिर रात को ही एक रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
ललित बिंदल ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया था कि गोविंदा को इमरजेंसी वार्ड से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। डिस्चार्ज की जानकारी नहीं है क्योंकि अभी डॉक्टर्स गोविंदा की रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। और अब गोविंदा को डिस्चार्ज कर दिया गया है। गोविंदा खुद मीडिया के सामने आए और अपना हेल्थ अपडेट दिया।
गोविंदा ने बताया क्यों हुए बेहोश और क्यों आए चक्कर
गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'ज्यादा हार्ड वर्क हो गया। वर्कआउट ज्यादा कर लिया था, इसलिए ऐसा हुआ। जो लोग प्राणायाम करते हैं, योग करते हैं, वो ज्यादा बेहतर हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं, वो लेनी हैं।'गोविंदा ने आगे कहा, 'मैं अपनी पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्म करने पर ध्यान दे रहा हूं। उसी में लगा हूं। जो यंगस्टर्स हैं, उनके लिए मैसेज है- योग, प्राणायाम पर ज्यादा ध्यान दीजिए।'
यह बोले गोविंदा के मैनेजर
वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि एक्टर को न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी गई है। उनके सिर में तेज दर्द था। डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट करवाए थे और लगातार निगरानी में रखा। वहीं, दोस्त ललित बिंदल ने बताया कि जिस वक्त रात को गोविंदा बेहोश हुए, तब सुनीता और बेटी टीना घर पर नहीं थीं। जहां सुनीता एक शादी में शामिल होने मुंबई से बाहर गई थीं, वहीं टीना आहूजा चंडीगढ़ में थीं। अब टीना जहां शाम तक वापस पहुंच जाएंगी, वहीं सुनीता वापस लौट आई हैं।
धर्मेंद्र के बारे में यह बोले गोविंदा
वहीं, धर्मेंद्र के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने कहा, ' वो महान एक्टर हैं। मैं उनको प्रणाम करता हूं। ऊपरवाले ने एक ऐसी पर्सनैलिटी, एक ऐसी शख्सियत की है देश में, हम सब पंजाबी हैं। पूरी दुनिया में जहां-जहां हैं, खुशी होती है। वो जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।' मालूम हो कि दो दिन पहले ही गोविंदा देर रात धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। धर्मेंद्र वहां 10 नवंबर से भर्ती थे, और उन्हें भी 12 नवंबर की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी की अपील की और कहा कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही होगा। साथ ही सभी से अपील कि वो किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों पर ध्यान न दें।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…