गोविंदा ने अंधविश्वास के कारण छोड़ दी थी फ्लाइट, ढूंढते रहे गए सब, हिमानी शिवपुरी ने सुनाया किस्सा
Updated on
19-09-2025 01:58 PM
गोविंदा के अधंविश्वासी होने को लेकर कई साल से कई बातें सुनने को मिलती रही हैं। अब एक खुलासा एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने किया है, जो एक्टर संग कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिमानी शिवपुरी ने बताया कि एक बार गोविंदा ने फ्लाइट में चढ़ने से इनकार कर दिया था और वापस घर चले गए थे। यह सब गोविंदा ने अंधविश्वास के कारण किया था, और तब अरुणा ईरानी को एक्टर के घर जाकर उन्हें वापस साथ लाना पड़ा था।
हिमानी शिवपुरी ने 'रेड एफएम' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे गोविंदा अंधविश्वास के आधार पर फैसले लेते थे। दोनों ने 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर वन', 'जिस देश में गंगा रहता है', 'हद कर दी आपने', 'एक और एक ग्यारह' और 'जोड़ी नंबर वन' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।
हिमानी शिवपुरी ने सुनाया गोविंदा के अंधविश्वास का किस्सा
हिमानी शिवपुरी बोलीं, 'उनके (गोविंदा) साथ काम करना बहुत अच्छा था, लेकिन किसी तरह चीजें थोड़ी पटरी से उतर गईं। वह मुहूर्तों और अपने पंडितों द्वारा बताए गए सही और गलत समय पर विश्वास करने लगे। हम एक शूटिंग के लिए हैदराबाद जा रहे थे, और अरुणा ईरानी प्रोड्यूसर थीं। मैं, रवीना टंडन, अरुणा और डायरेक्टर कुकू कोहली सभी वहां पहुंचे, और हमें पता चला कि गोविंदा गायब हैं। वह फ्लाइट में बैठे ही नहीं।'
घबरा गए डायरेक्टर, अरुणा ईरानी गई थीं गोविंदा को लाने
हिमानी ने आगे कहा, कुकू घबराकर कहने लगे कि ची-ची (गोविंदा) कहां है? लेकिन अरुणा ने उन्हें शांत किया और कहा कि आप लोग जाओ, मैं उसे लेकर आती हूं। वह गोविंदा के घर गईं और उन्हें शाम की फ्लाइट से शूटिंग के लिए ले आईं। मुझे सचमुच नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। शायद किसी ने उनसे कहा होगा कि यह काम करने का सही समय नहीं है। लेकिन वह हमेशा मेरे साथ सम्मान से पेश आते थे और उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था।'
सेट पर ज्योतिषी को बुलाते थे गोविंदा!
गोविंदा के अंधविश्वासी होने के कई चर्चे रहे हैं। बताया जाता है कि गोविंदा गुरुवार के दिन किसी को पैसे नहीं लेते। अगर कोई पैसे देना चाहता है, तो वह वापस कर देते हैं। इसी तरह एक समय पर उन्होंने अपनी फिल्मों के सेट पर ज्योतिषी को बुलाना शुरू कर दिया था।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…