बीआर चोपड़ा के दफ्तर 'महाभारत' में रोल के लिए गए थे गोविंदा, हरकतें देख कहा था- पागल है... बाहर निकालो इसे

Updated on 10-03-2025 03:36 PM
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' से कई कलाकारों का जीवन और करियर बना है। उन एक्टर्स का न सिर्फ टीवी की दुनिया में बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें बढ़िया काम मिला है। तमाम कलाकारों की तरह गोविंदा को भी ये शो ऑफर हुआ था, उसमें उन्हें अभिमन्यु का किरदार निभाना था लेकिन एक्टर ने मना कर दिया तो इन्हें बीआर चोपड़ा ने अफने ऑफिस से ही बाहर निकाल दिया था। जिसका किस्सा अब एक्टर ने सुनाया है।
मुकेश खन्ना के साथ बातचीत में गोविंदा ने उनके यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर बताया कि वह अक्सर बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा के घर उनकी पत्नी रेनू चोपड़ा की काम में मदद करने के लिए जाते थे। उन्होंने बताया, 'मैं उनके घर में जाकर काम वाम करता था। एक दिन रेनू भाभी ने कॉल किया और कहा की चीची बेटा आजा घर पर। मेरी तबीयत ठीक नहीं। हम घर की सफाई करेंगे। अब मुझे लगा कि बीआर चोपड़ा को इस बारे में पता नहीं था। वह जानते थे कि मैं उनके घर गया था और उनकी पत्नी मुझे बहुत प्यार करती थी और वह शायद इस बारे में नहीं जानते थे।'

अभिमन्यु के रोल के लिए चुने गए थे गोविंदा

गोविंदा ने बताया कि उन्हें 'महाभारत' में अभिमन्यु के रोल के लिए सेलेक्ट कर लिया गया था और उसके बाद बीआर चोपड़ा के ऑफिस बुलाया गया था। हालांकि एक्टर ने इस रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया था। और जब इस किरदार को निभाने से मना किया तो ये बात बीआर चोपड़ा को अच्छी नहीं लगी। एक्टर ने बताया, 'मैं उनके ऑफिस पहुंचा और चोपड़ा साहब ने मुझे बताया कि उन्होंने मुझे अभिमन्यु के रोल के लिए चुन लिया है। मैंने उनको बताया कि मेरी मां ने इस रोल के लिए मना किया है तो मैं ये नहीं करूंगा। फिर उन्होंने पूछा कि तुम्हारी मां क्या हैं? फिर मैंने उनको बताया कि वह साध्वी हैं और मेरे लिए फिल्म लाइन सेकेंड्री है और मैं वही करता हूं जो वो करने के लिए कहती हैं। और मैंने चोपड़ा साहब के बारे उस वक्त ये नहीं सोचा था कि वह इतने बड़े, प्रभावशाली इंसान हैं। मैं अलग ही कुछ सोच रहा था।'

गोविंदा की मां को बीआर चोपड़ा ने कहा था- पागल

गोविंदा ने आगे बताया, 'बीआर चोपड़ा बहुत गुस्से वाले थे। उन्होंने मेरी बातें सुनने के बाद कहा- मेरी मां पागल है। फिर मैंने उन्हें बताया कि मां की पहली फिल्म शारदा थी और उन्होंने 9 फिल्में की हैं। वह उनकी सीनियर हैं। मैंने कहा कि मेरी मां जो कहती है, वो सच होता है इसलिए मेरी हैसियत नहीं कि मैं उनकी बातों के खिलाफ जाऊं।' अब इसी पर बीआर चोपड़ा गुस्सा गए और एक्टर को बाहर निकाल दिया।

गोविंदा को बीआर चोपड़ा ने ऑफिस से निकाला तो खराब हो गई तबीयत

गोविंदा ने बताया, 'मेरी मां ने कहा था कि मैं बीआर चोपड़ा के सामने एक्ट करूं और उनको बोलूं कि आपकी सोच मैं खा गया। और मैंने ऐसा ही किया तो बीआर चोपड़ा ने कहा ये क्या पागल है, बाहर निकालो इसको। हालांकि मैंने उनसे कहा था कि वह एक बार इस बारे में सोचें क्योंकि वो गोविंदा को ऑफिस से बाहर निकाल रहे हैं।' एक्टर ने बताया कि जब वह ऑफिस से बाहर निकले तो डायरेक्टर की तबीयत खराब हो गई थी और उन्होंने एक एंबुलेंस को ऑफिस में जाते देखा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.