गोवा CMO बोले- अस्पताल में माफी मांगें स्वास्थ्य मंत्री:स्टूडियो में बैठकर माफी स्वीकार नहीं

Updated on 10-06-2025 02:21 PM

गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की माफी को खारिज कर दिया है।

डॉ. कुट्टीकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राणे की माफी महज एक “स्टूडियो माफी” है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की है कि मंत्री उसी अस्पताल वार्ड में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, जहां उन्हें अपमानित किया गया था।

इससे पहले मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को बदसलूकी के मामले में CMO से माफी मांगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मैंने हीट ऑफ द मूमेंट में जिस तरह से स्थिति को हैंडल किया, उसका मुझे बहुत दुख है।

वहीं, GMCH के डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, चिकित्सा सेवाएं बंद रहेगी।

मंंत्री राणे ने डॉक्टर को फटकार लगाई थी

स्वास्थ्य मंत्री राणे ने 7 जून को GMCH का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर पर मरीजों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और सबके सामने फटकार लगाई। उन्होंने डॉक्टर को सस्पेंड करने का आदेश भी दे दिया था। हालांकि, बाद में गोवा सरकार ने सस्पेंशन वापस ले लिया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री राणे ने डॉक्टर की तरफ उंगली दिखाते हुए कहा था, 'आप अपनी जुबान पर काबू रखना सीखिए, आप डॉक्टर हैं। मैं आमतौर पर अपना आपा नहीं खोता, लेकिन आपको मरीजों से ठीक से व्यवहार करना होगा।'

स्वास्थ्य मंत्री बोले- समाज में डॉक्टरों का दर्जा महान

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर से माफी मांगते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे समाज में डॉक्टरों का दर्जा पवित्र और महान है। वे लोगों की जान बचाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। मैंने अपने बात रखने के तरीके में गलती की होगी, लेकिन मेरा इरादा बस इतना था कि किसी भी मरीज को समय पर देखभाल मिलने में देरी न हो।'

'इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। मैं डॉक्टरों से अपील करता हूं कि वे उसी जुनून और प्रतिबद्धता के साथ ड्यूटी पर लौटें जिनके लिए उनका पेशा जाना जाता है। किसी भी गलतफहमी के कारण मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

​​​​GMC के डॉक्टर्स सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे

स्वास्थ्य मंत्री के माफी मांगने के बावजूद GMC में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में डॉक्टर, अलग-अलग विभागों के अध्यक्ष, मेडिकल स्टूडेंट्स और इंटर्न्स ने स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ नारेबाजी और सबके सामने डॉक्टर से माफी मांगने और अस्पतालों में VIP कल्चर खत्म करने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों में से एक, प्रतीक सावंत ने कहा, 'GMC के सभी डॉक्टर 7 जून को इमरजेंसी मेडिसिन एंड ट्रॉमा डिपार्टमेंट में हमारे साथी डॉक्टर के साथ हुए व्यवहार की निंदा करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री को डॉक्टर के काम के घंटों के दौरान उसके समय का सम्मान करना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.