'नहर दो नहीं तो जहर दो' वर्धा बांध से निकलने वाली नहर के लाभ से वंचित चार गांवों के किसानों ने किया प्रदर्शन

Updated on 03-02-2026 12:24 PM

मुलताई। वर्धा बांध से निकलने वाली नहर के लाभ से वंचित चार गांवों के किसानों द्वारा मुलताई पहुंचकर नहर के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने 'नहर दो नहीं तो जहर दो' के नारे लगाते हुए एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने एसडीएम से शीघ्र नहर से गोपल तलाई, चौथिया, सोनोली और जाम गांव को जोड़ने की मांग की। किसानों ने कहा कि उनके गांव वर्धा डेम से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके बावजूद उन्हें मुख्य नहर से नहीं जोड़ा गया। जबकि वर्धा डेम की नहर उनके गांवों से होकर आगे 30 से 40 किलोमीटर दूर अन्य गांवों तक पहुंचाई गई है।

किसानों ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित वर्धा सिंचाई परियोजना का लाभ अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी के चलते बांध के आसपास के क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रहा है। लाभ से वंचित किसानों में रोष पनप रहा है, जिससे भविष्य में और बड़ा प्रदर्शन किया जा सकता है।

शीघ्र नहर से जोड़ने की मांग की

परेशान किसानों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “नहर दो नहीं तो जहर दो” के नारों से तहसील परिसर गूंज उठा। चारों गांवों के किसान तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नहर से जोड़ने की मांग की।

वर्षों बाद भी सिंचाई योजना का नहीं मिला लाभ

किसानों ने आरोप लगाया कि आठ वर्षों बाद भी वर्धा सिंचाई परियोजना से आसपास के दर्जनों गांवों के लाभ से वंचित हैं। किसानों ने अपनी जमीनें परियोजना के लिए दीं, लेकिन आज भी वे बची हुई भूमि में सिंचाई के पानी के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों की मिलीभगत से बिना समुचित नाप-तोल के निजी कंपनियों को पानी दिए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.