मालवा एक्सप्रेस में खोई बच्ची, TC ने खोजा परिवार

Updated on 31-07-2024 12:57 PM
 इंदौर। रेलवे के सतर्क कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान सजगता के साथ यात्रियों के हाव भाव को देखकर व किसी भी प्रकार का संदेह होने पर उनसे पूरी जानकारी लेते है तथा अपनी सूझबूझ के साथ परिस्थिति के अनुसार कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मालवा एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग दल ने ट्रेन में खोई बच्ची को उसके परिवार से मिलवाया।वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रेलकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं तथा अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को भी बखूबी निभा रहें हैं। मालवा एक्सप्रेस के एस-6 में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही एक छोटी बच्ची गलती से दूसरे कोच में चली गई।

वहां जब उसने अपने परिवार को नहीं देखा तो वह रोने लगी। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर एस-1 में आन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ राहुल सिंह राठौर और मनेश कुमार ने बच्ची से उसके कोच नम्बर और उसके माता पिता का नाम, पता आदि के बारे में पूछा तो वो कुछ भी बता नहीं पाई।

कोच में खोजते रहे रहे परिवार

चेकिंग स्टाफ सभी कोच में बच्ची को लेकर गए और भोपाल स्टेशन पर एस-6 कोच में बच्ची को उसके माता पिता से मिलवाया। इस यात्री के परिवारजनों ने रेलवे स्टाफ की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.