गावस्कर ने कोहली को सचिन की पारी याद दिलाई:बोले- अपने हीरो को याद करें

Updated on 16-12-2024 04:33 PM

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को सचिन की सिडनी में खेली गई 241* रन की पारी को याद करने को कहा है। कोहली गाबा टेस्ट के तीसरे दिन 3 रन बनाकर कवर ड्राइव खेलते हुए आउट हुए थे।

कुछ ऐसा ही वाकया 2003-04 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सचिन के साथ हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने सिडनी टेस्ट में बिना कवर ड्राइव खेले कंगारुओं के खिलाफ 241 रन बनाए थे और लगातार ऑफ स्टंप की बाहर की बॉल को छोड़ा था।

गाबा टेस्ट में बारिश से प्रभावित रहे तीसरे दिन में ऑस्ट्रेलियाई पेसर हेजलवुड ने कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। सोमवार तक स्टंप्स तक भारत मुश्किलों में फंस गया है। टीम 4 विकेट खोकर मात्र 51 रन बना सकी हैं।

अपने हीरो की पारी देखने की जरुरत

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कोहली ने अब तक 5,100*, 7, 11, और 3 रन की पारियां खेली है। गावस्कर ने कहा, उन्हें (कोहली) को जरुरत है की वह अपने हीरो सचिन तेंदुलकर की सिडनी की पारी को देखें। सचिन ने उस मैच में 436 बॉल खेलकर 241 रन बनाए थे। जिसमें 33 चौके शामिल थे। कोहली भी उसी दौर से गुजर रहे हैं, जैसे तेंदुलकर 2003-04 में लगातार कॉट बिहाइंड आउट हो रहे थे।

तेंदुलकर ने 10 घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की

सिडनी के उस टेस्ट में सचिन तेंदुलकर ने मैराथन 10 घंटे से ज्यादा बैटिंग की थी। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, कोहली को भी सचिन की उस पारी की तरह धैर्य और कंट्रोल दिखाने की जरुरत है। सचिन ने ऑफ साइड में थर्ड मैन को छोड़कर को कहीं शॉट नहीं खेला था। तेंदुलकर ने अपने पूरे रन लेग साइड में बनाए थे।

गावस्कर ने आगे कहा, कोहली इस दौरे में 3 बार विकेट के पीछे आउट हो चुके हैं। उन्हें जरुरत है कि वे ऑफ स्टंप के सभी बाहर की बॉल पर डिफेंसिव तरीके से खेले और रन बनाने के लिए अपने बॉटम हैंड का उपयोग करे। उनके पास शानदार फ्लिक शॉट है जिससे वह ग्राउंड के दूसरी तरफ रन बना सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.