गौरव खन्ना ने जीती 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज, फरहाना रहीं फर्स्ट-रनर अप

Updated on 08-12-2025 01:56 PM

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ और सलमान खान ने इसका धमाकेदार आगाज किया। गौरव खन्ना इस सीजन के विनर बन गए। दर्शकों के प्यार और भारी मात्रा में वोटों से उन्होंने यह जीत हासिल की। गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के विनर बने, तो वहीं फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, और प्रणित मोरे सेकेंड रनर-अप रहे। 'बिग बॉस' का 19वां सीजन 24 अगस्त 2025 को प्रीमियर हुआ था, जिसमें टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे थे। जिनमें गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल है। फिनाले के लिए वोटिंग बंद हो चुकी थी, जिसे 10 मिनट के लिए तब खोला गया, जब टॉप-2 कंटेस्टेंट्स बचे थे। तब दर्शकों ने अपने फेवरेट को जिताने के लिए भर-भरकर वोट किए। ग्रैंड फिनाले की तैयारियां दो दिन से जोर-शोर से चल रही थीं। जहां टॉप-5 कंटेस्टेंट्स ने एक्स-कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर अपनी जोरदार डांस परफॉर्मेंस की तैयारी की, वहीं सलमान भी 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सेट पर पहुंच गए और शूट शुरू किया। ग्रैंड फिनाले पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे से लेकर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, करण कुंद्रा और सनी लियोनी भी नजर आईं। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले नाइट काफी धमाकेदार और चौंकाने वाले ट्विस्ट भरी रही। पहले अमल मलिक, फिर तान्या मित्तल और उसके बाद प्रणित मोरे बेघर हो गए। सबसे ज्यादा शॉकिंग अमल और प्रणित का एविक्शन रहा। वहीं, सलमान ने बसीर को फटकार लगाई और वॉर्निंग दी। दूसरी ओर, मालती और शहबाज का भी झगड़ा हो गया। यहां पढ़िए पल-पल के अपडेट्स:

गौरव खन्ना ने सच कर दिखाया अपना सपना

विनर बनने और ट्रॉफी उठाने के बाद गौरव खन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने शो में आने से पहले ही मेनिफेस्ट किया था कि वह विनर बनेंगे। वहीं, एक टास्क के दौरान जब फरहाना संग झगड़ा हुआ, तो गौरव ने उनसे कहा था कि ट्रॉफी मैं ही लेकर जाऊंगा और तू फिनाले पर तालियां बजाना...और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विनर, हाथ में यूं उठाई ट्रॉफी

फिर वो घड़ी आती है, जब सलमान विनर का ऐलान करते हैं। वह गौरव खन्ना और फरहाना का हाथ पकड़ लेते हैं। पहले मस्ती-मजाक चलता है। वह फरहाना और गौरव के साथ मस्ती करते हैं। फिर फाइनली वह ऐलान करते हैं कि गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के विनर बन गए हैं। सलमान कहते हैं कि जो भी विनर होगा, जो भी कुछ भी बोले, विनर विनर होता है। और फिर सलमान ने विनर के तौर पर गौरव खन्ना के नाम का ऐलान किया।

'बिग बॉस 19' के स्टेज पर पहुंचे टॉप-2 यानी गौरव और फरहाना

बिग बॉस ने फिर फरहाना और गौरव से घर को आखिरी अलविदा कहने और गार्डन एरिया में आने के लिए कहा। दोनों के बाहर आने के बाद पूरा घर अंधेरे में डूब गया। सलमान ने स्टेज पर इस सीजन के टॉप-2 यानी गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का स्वागत किया। सलमान ने दोनों को बधाई दी। सलमान फिर गौरव की खिंचाई करते हैं कि अगर वो तब फरहाना को नहीं बचाते तो आज तान्या उनकी जगह खड़ी होतीं। सलमान फिर फरहाना से पूछते हैं कि आपको याद है गौरव ने एक बार कहा था कि ट्रॉफी मैं ले जाऊंगा और तुम फिनाले पर ताली बजाती रह जाओगी? तो फरहाना बोलती हैं कि नहीं ऐसा नहीं है। पर उन्हें पॉजिटिव रहना पड़ेगा।

'बिग बॉस 19' के स्टेज पर पहुंचे टॉप-2 यानी गौरव और फरहाना

बिग बॉस ने फिर फरहाना और गौरव से घर को आखिरी अलविदा कहने और गार्डन एरिया में आने के लिए कहा। दोनों के बाहर आने के बाद पूरा घर अंधेरे में डूब गया। सलमान ने स्टेज पर इस सीजन के टॉप-2 यानी गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का स्वागत किया। सलमान ने दोनों को बधाई दी। सलमान फिर गौरव की खिंचाई करते हैं कि अगर वो तब फरहाना को नहीं बचाते तो आज तान्या उनकी जगह खड़ी होतीं। सलमान फिर फरहाना से पूछते हैं कि आपको याद है गौरव ने एक बार कहा था कि ट्रॉफी मैं ले जाऊंगा और तुम फिनाले पर ताली बजाती रह जाओगी? तो फरहाना बोलती हैं कि नहीं ऐसा नहीं है। पर उन्हें पॉजिटिव रहना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.