गोंगला और रामपुरम (गीदमनाला) पंचायत में बनेगा गौधाम

Updated on 18-11-2025 02:08 PM

सुकमा ।  जिला प्रशासन ने निराश्रित और घुमंतु गौवंशों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए श्गौधाम योजनाश् की शुरुआत की है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार सोमवार को जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

योजना का मुख्य उद्देश्य

जिला पशु चिकित्सालय, सुकमा के डॉ. संदीप ने बताया कि यह योजना राज्य शासन के “छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम“ के तहत जब्त और निराश्रित गौवंशों के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षित विस्थापन के लिए शुरू की गई है। इसका लक्ष्य गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है।

प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोकस

जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने जानकारी दी कि योजना के प्रथम चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधामों की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ गौवंश को एक स्थायी ठिकाना देना है।

आवश्यक सुविधाएँ

गौधाम की स्थापना के लिए चयनित भूमि पर सुरक्षित बाड़ा, पशु शेड, पर्याप्त पानी, बिजली और हरा चारा उत्पादन हेतु चारागाह की सुविधा अनिवार्य होगी।

स्थापना प्रक्रिया

जिला प्रशासन के प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद ही चयनित संस्था को गौधाम की स्थापना हेतु अनुमोदन दिया जाएगा। गौधाम के संचालन के लिए पंजीकृत गौशाला समितियों और गौसेवा, पशु नस्ल सुधार के क्षेत्र में संलग्न संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन स्थानों का चयन

बैठक में ग्राम पंचायत गोंगला और रामपुरम (गीदमनाला) में गौधाम संचालन के लिए भूमि का परीक्षण कर, जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

सीईओ श्री ठाकुर ने सभी संबंधित विभागों को इस महत्वपूर्ण योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का वहन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.