भोपाल में मनमानी पर उतारू गैस एजेंसी संचालक, सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता

Updated on 27-07-2024 11:51 AM
 भोपाल। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी जारी है। यह सिलेंडर उपभोक्ता को मिले या न मिले, लेकिन खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को जरूर मिल जाते हैं। दरअसल जिला खाद्य आपूर्ति शाखा की अनदेखी के कारण गैस एजेंसी संचालक मनमानी पर उतारू हैं। हालत यह है कि घरेलू उपभोक्ता सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद सात से 10 दिन तक इंतजार कर रहे हैं। उनको समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से वह एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत ऊपरी अधिकारियों से तक की है, लेकिन एजेंसी संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

हाकर्स कार्नर सहित बड़े प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर

जिले में घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग शुरू से ही होता चला आ रहा है, लेकिन पहले लोगों में प्रशासन का डर था। इस वजह से कुछ ही दुकानों पर होता था, लेकिन अब किसी भी तरह का कोई खौफ नहीं रह गया है। यही कारण है हाकर्स कार्नर पर लगने वाले नाश्ते के ठेलों, छोटे- छोटे भोजनालय, फास्ट फूड की दुकान, चाट भंडार, नाश्ता घर, ढाबों, रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। नतीजतन, घरेलू उपभोक्ताओं को उनके बुक किए हुए सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाते हैं और वह एजेंसी के चक्कर लगाते रहते हैं।

तय समय में मिलना चाहिए

जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद उपभोक्ताओं को 24 से 48 घंटे में मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उपभोक्ता सिलेंडर की बुकिंग तो कर देते हैं लेकिन डिलेवरी सात से आठ दिन के बाद ही हो रही है। सूत्र बताते हैं कि उपभोक्ताओं के नाम के सिलेंडर कई बार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में खपा दिए जाते हैं। जब वह लगातार शिकायत करते हैं, तब जाकर उनके हक का सिलेंडर घर तक पहुंचता है।

खाद्य अमले की कार्रवाई ठप

जिले में पिछले कई महीनों से जिला खाद्य शाखा द्वारा सिलेंडरों को लेकर बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। शहर के करोंद, न्यूमार्केट, टीटीनगर, छह नंबर, चौक बाजार, काजी कैंप, डीआइजी बंगला, हाउसिंग बोर्ड, बरखेड़ा पठानी, आनंद नगर, अयोध्या नगर, सेकंड स्टाप सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर उपयोग किए जाते हैं। कुछ वर्ष पहले कार्रवाई की गई थी, तब घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होना पाया गया था, लेकिन अब पूरी तरह से कार्रवाई ठप हो गई है।

फैक्ट फाइल

- घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ता - 5 लाख
- कुल गैस एजेंसियां  - 35
- बुकिंग के बाद डिलेवरी - 48 घंटे में
आनलाइन बुकिंग के बाद भी नहीं मिलता समय पर सिलेंडर
मैंने बुधवार को सिलेंडर की आनलाइन बुकिंग की थी। जब आठ दिन बाद भी नहीं आया तो गैस एजेंसी पर जाकर शिकायत की तो बताया गया कि अभी गैस की आपूर्ति प्रभावित है। इस वजह से समय लग रहा है।
- रजनी शर्मा, उपभोक्ता
मेरी पत्नी के नाम से घरेलू गैस सिलेंडर का कनेक्शन है। मैंने आनलाइन बुकिंग की थी। 10 दिन बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचा। इससे एजेंसी पर संपर्क किया तो उन्होंने कोई भी ठोस जबाव नहीं दिया।
- अजीत शर्मा, उपभोक्ता
पिछले कुछ महीनों से बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा है। यदि शिकायत करना चाहो तो नंबर हमेशा व्यस्त जाता है। ऐसे में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- तनु मिश्रा, उपभोक्ता
इनका कहना है
जिले में घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को तय समय पर दिया जाना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी गैस एजेंसी की है साथ ही इनकी निगरानी करने के निर्देश जिला खाद्य शाखा को पूर्व से हैं।यदि एजेंसी संचालकों द्वारा वितरण प्रणाली में लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।वहीं व्यवसायिक उपयोग करने वाले कारोबारियों पर भी कार्रवाई होगी।
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.