गांधारी: अब बदले की आग में तप रही खूंखार मां बनकर आएंगी तापसी पन्‍नू, OTT पर र‍िलीज होगी एक्‍शन फ्रेंचाइजी

Updated on 10-09-2024 01:57 PM
कहते हैं एक मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसके बच्‍चे पर आती है तो काली भी वही बनती है... OTT की 'हसीन दिलरुबा' तापसी पन्‍नू अब कुछ इसी अंदाज में खूंखार एक्‍शन करती हुई नजर आने वाली हैं। उनकी नई फिल्‍म 'गांधारी' की घोषणा हो गई है। यह फिल्‍म एक मां की है, ज‍िसके बदले की आगे सबकुछ भस्‍म कर देने वाली है! कनिका ढ‍िल्‍लन ने तापसी को 'हसीन दिलरुबा' बनाया था, अब वही उन्‍हें 'गांधारी' बनाकर ला रही हैं। मंगलवार को इसका अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सिर्फ एक डायलॉग से तापसी अपने तेवर और फिल्‍म का कलेवर दोनों बयान कर देती हैं।

तापसी पन्‍नू, कनिका ढिल्लन और नेटफ्लिक्स की तिकड़ी 'गांधारी' को एक फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में है। यह एक इमोशनल-एक्‍शन-ड्रामा फ्रेंचाइजी होगी। फिल्‍म के बारे में बात करते हुए तापसी ने 'इंडियन एक्‍सप्रेस' को बताया, 'कनिका और मैं कुछ अलग करने के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। यह पहली बार है जब कनिका ने एक एक्शन फिल्म लिखी है। यह भी पहली बार है जब मैं एक इमोशनल-एक्शन फिल्म कर रही हूं।'

अब तक 5 फिल्‍मों में साथ काम कर चुकी हैं तापसी और कनिका


कनिका और तापसी लंबे समय से दोस्‍त हैं। अनुराग कश्यप की 2018 में 'मनमर्जियां' से यह दोस्‍ती शुरू हुई थी। तब से अब तक दोनों सहेलियां 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट', 'डंकी' और हालिया रिलीज 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं।

तापसी बोलीं- ये एक्‍शन फिल्‍म है, पर कोई स्‍पाई थ्र‍िलर नहीं है


'नाम शबाना' और 'बेबी' जैसी फिल्‍मों के लंबे समय बाद तापसी पन्‍नू पर्दे पर 'गांधारी' में एक्शन करती नजर आएंगी। वह कहती हैं, 'जब जासूसी फिल्में चलन में नहीं थीं, तब मैंने यह किया था। अब जब स्‍पाई फिल्‍मों का चलन बढ़ गया है तो मुझे इस जॉनर की कुछ फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मैंने ठुकरा दिया। मुझे लगा कि मैंने यह पहले भी किया है। फिर कनिका ने 'गांधारी' का आइडिया दिया, जिसमें मैं जासूस नहीं हूं! मैं एक मां हूं, जो बदला लेने के लिए लड़ने जा रही है।'

कनिका ढ‍िल्‍लन बोलीं- तापसी एक्‍शन में कमाल का काम करती हैं


दूसरी ओर, कनिका ढिल्‍लन अपनी फिल्‍म के बारे में कहती हैं, 'गांधारी एक मां की भावनात्मक और बदला लेने वाली कहानी है, जिसे एक एक्शन फ्रैंचाइजी के रूप में बनाया गया है। यह कहानी और इसके किरदार में एक कठोरता भी है और खूबसूरती भी, यह कुछ ऐसा है कि जिसे पर्दे पर कहने की जरूरत है। तापसी एक्शन में भी बहुत अच्छी हैं। आज बहुत कम लीड एक्‍ट्रेसेस हैं जो एक्शन पार्ट को पूरी तरह से निभा सकती हैं, और वह उनमें से एक हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.