बांग्लादेश में भारत के भगोड़े कट्टरपंथी जाकिर नाइक का होगा जोरदार स्वागत, यूनुस ने बिछाई पलकें, ढाका आतंकी हमले में आया था नाम
Updated on
27-10-2025 02:58 PM
ढाका: बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का जोरदार स्वागत किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने जाकिर नाइक बांग्लादेश का दौरा करने वाला है। ये वही जाकिर नाइक है, जिसपर कभी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आतंकी हमले में हाथ होने का आरोप लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस जाकिर नाइक का रेड कार्पेट स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा वो भारत को चिढ़ाने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि जाकिर नाइक भारत का वांटेड है, जो भागकर अब मलेशिया में रह रहा है।
आपको बता दें कि 2016 में ढाका के होली आर्टिसन बेकरी में हुए आतंकी हमले के बाद जाकिर नाइक पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस हमले में इस्लामी समूह जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) ने नौ इतालवी, सात जापानी, एक अमेरिकी और एक भारतीय सहित 20 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। लेकिन अब उसी जाकिर नाइक का बांग्लादेश में रेट कार्पेट स्वागत किया जाएगा। इससे पहले जाकिर नाइक इसी साल फरवरी में पाकिस्तान की भी यात्रा कर चुका है।
जिसका नाम आतंकी हमले में आया, उसका स्वागत क्यों? ढाका आतंकी हमले में नाम आने के बाद तत्कालीन शेख हसीना सरकार ने जाकिर नाइक के बांग्लादेश आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जांच में पता चला था कि जिन लोगों ने आतंकी हमला किया था, उनमें से दो जाकिर नाइक का कट्टर फॉलोवर्स था और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करते थे। उस समय जाकिर नाइक के फेसबुक पर 1.4 करोड़ से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे, जिनमें से लगभग 40 लाख फॉलोअर्स अकेले बांग्लादेश से थे।
बांग्लादेश के पूर्व सूचना मंत्री हसनुल हक इनु ने प्रतिबंध लगाए जाने पर कहा था, "जाकिर नाइक के भाषण उग्रवाद को भड़काते हैं।" ढाका आतंकी हमले की जांच में पता चला था कि हमलावर इस्लामिक स्टेट (ISIS) और जाकिर नाइक के उपदेशों को गहराई से फॉलो करता हथा। इसके बाद ही उन्होंने ढाका के पॉश गुलशन इलाके में स्थित कैफे पर बम और असॉल्ट राइफलों से लैस होकर हमला कर दिया था और वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। भारत का भगोड़ा है जाकिर नाइक भारत में भी जाकिर नाइक पर आतंकी फंडिंग और नफरत फैलाने के आरोप हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम – UAPA के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। भारत ने कई बार मलेशिया से जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की मांग की, लेकिन कुआलालंपुर ने हर बार इनकार कर दिया है। नाइक पिछले आठ वर्षों से मलेशिया में ही रह रहा है और वहां अपना 'पीस टीवी' चलाता है। इसी साल फरवरी महीने में पाकिस्तान में भी उसका रेट कार्पेट स्वागत किया गया था, जहां उसने शहबाज शरीफ के साथ साथ लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कुछ सदस्यों से भी मुलाकात की थी, जिनमें से तीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। और अब वो बांग्लादेश जाने वाला है। वही बांग्लादेश, जिसपर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस का शासन है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…