अनसोल्ड से पर्पल कैप तक... शार्दुल ठाकुर ने सोचा भी नहीं था IPL में मौका मिलेगा, दूसरा प्लान था सेट

Updated on 28-03-2025 01:32 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 की नीलामी में वैसे तो कई खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, लेकिन शार्दुल ठाकुर का नहीं बिकना सभी को चौंका गया। ज्यादा बड़े नाम पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद दूसरे में बिक जाते हैं। शार्दुल के साथ ऐसा नहीं हुआ। शार्दुल के लिए आईपीएल के पहले दो सीजन कुछ खास भी नहीं थे। 20 मैच में उन्होंने 12 विकेट झटके थे, 9 से भी ज्यादा की इकोनॉमी से रन देने के बाद। हालांकि मोहसिन खान की चोट की वजह से उन्हें आईपीएल 2025 में एंट्री मिल गई।

शार्दुल 6 ओवर में 6 विकेट ले चुके

शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2025 में 6 ओवर डाले हैं और 6 विकेट लिए हैं। उनके पास पर्पल कैप भी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगा था कि आईपीएल के इस सीजन में खेल पाएंगे। इसके जवाब में शार्दुल ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो नहीं, लेकिन मैंने अपने प्लान बना लिए थे। मुझे आईपीएल में नहीं चुना गया तो मैं काउंटी क्रिकेट खेलने की भी योजना बना रहा था।'

जहीर खान ने शार्दुल को कॉल किया

शार्दुल ठाकुर ने आगे बताया कि जहीर खान की तरफ से रणजी ट्रॉफी के दौरान ही उन्हें कॉल गया था। शार्दुल ने कहा- जब मैं रणजी ट्रॉफी में खेल रहा था, तब जहीर खान ने मुझे फोन किया था और उन्होंने मुझसे कहा था कि आपको रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाया जा सकता है, इसलिए खुद को ऑफ न करें। अगर आपको रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाया जाता है, खेलने का भी मौका मिलेगा।

पिच से खुश नहीं शार्दुल ठाकुर

आईपीएल में बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं और शार्दुल इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा- इस तरह के मैचों में गेंदबाजों को बहुत कम मिलता है, यहां तक कि पिछले गेम में भी मैंने कहा था कि पिचों को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि मुकाबला बराबरी का हो। इम्पैक्ट सब नियम के आने के साथ, अगर कोई टीम 240-250 रन बनाती है तो यह गेंदबाजों के साथ अन्याय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.