ऋषभ पंत से अश्विन तक... टीम इंडिया के जीत के 5 हीरो, बांग्लादेश का तेल निकाल दिया

Updated on 22-09-2024 12:05 PM
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। रोहित सेना ने बांग्लादेश की धज्जियां उड़ाकर यह टेस्ट इतने रन से जीता। टॉस गंवाकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 376 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 149 रन पर ढेर हो गई। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 287 रन बनाए और फिर अपनी पारी को घोषित कर मेहमान टीम को 515 रन का टारगेट दिया। बांग्लादेश इस टारगेट का पीछा करते हुए 234 रन पर ऑल आउट हो गई और 280 रन से मैच हार गई। ऐसे में आइये आपको बताते हैं उन 5 प्लेयर्स के बारे में जो टीम की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने गजब का प्रदर्शन किया।

ऋषभ पंत


भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला भी बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जमकर बोला। उन्होंने दूसरी पारी में 124 गेंद में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। पंत इसके बाद 109 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होने अपनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के लगाए। पहली पारी में भी ऋषभ ने 39 रन बनाए थे।

शुभमन गिल


पहली पारी में डक पर आउट होने के बाद शुभमन गिल ने दूसरी पारी में गजब की बल्लेबाजी की और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जमाया। शुभमन ने 161 बॉल में सेंचुरी ठोकी। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए।


रविचंद्रन अश्विन


लोकल बॉय रविचंद्रन अश्विन का भी चेन्नई टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। जब पहली इनिंग में टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। तो उन्होंने आकर शतक जमाया था। अन्ना ने 113 रन की पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 6 विकेट लिए।

रविंद्र जडेजा


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया। 144 पर 6 विकेट गिरने के बाद पहली पारी में जड्डू बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने आकर 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86 रन की अहम पारी खेली और फिर पहली पारी में 2 विकेट भी लिए। वहीं दूसरी इनिंग्स में गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने फिर 3 विकेट झटके।


जसप्रीत बुमराह


भारतीय टीम के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में गजब की गेंदबाजी की। बुमराह ने पहली पारी में 4 तो दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। बुमराह ने इस टेस्ट में कुल 5 विकेट लेकर बांग्लादेश का बुरा हाल कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.