ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तकः धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

Updated on 13-01-2026 12:50 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था आज प्रदेश के किसानों के लिए भरोसे का आधार बन चुकी है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और त्वरित भुगतान जैसी पहलें किसानों को न केवल आर्थिक संबल दे रही हैं, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही हैं।

इसी व्यवस्था का लाभ लेकर पाली विकासखण्ड के ग्राम डोड़की के किसान  चमरा सिंह ने इस खरीफ वर्ष में उपार्जन केंद्र चैतमा में  54 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। श्री सिंह के पास कुल  4.5 एकड़ कृषि भूमि’’ है, जिस पर वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। राज्य सरकार की प्रभावी धान खरीदी प्रणाली का लाभ उन्हें निरंतर मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें किसी प्रकार की भीड़, अव्यवस्था या अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा। तय समय पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने सहज और पारदर्शी तरीके से अपना धान बेचा।पिछले खरीफ सीजन में भी श्री सिंह ने 60 क्विंटल धान  का विक्रय किया था, जिसका भुगतान उन्हें समर्थन मूल्य पर सीधे और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हुआ। इससे वे न केवल खेती की लागत निकाल पाए, बल्कि अगली फसल की तैयारी भी आत्मविश्वास के साथ कर सके। किसान  चमरा सिंह का कहना है कि अब धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। ऑनलाइन टोकन, सुव्यवस्थित उपार्जन केंद्र और शासन की स्पष्ट नीति ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.