मैच फिक्सिंग से थप्पड़ कांड तक... IPL इतिहास के ये 5 बड़े विवाद जिसने भारतीय क्रिकेट को हिला दिया

Updated on 21-03-2025 02:51 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से हो रही है। टूर्नामेंट बिगुल 22 मार्च को कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में बजेगा। बता दें कि इस नए सीजन से पहले आईपीएल ने एक मेगा ऑक्शन का आयोजन किया था। इसके कारण कई खिलाड़ियों की टीमों का इस बार अदला-बदली हो भी गई है। नए सीजन में सब कुछ नया होने वाला है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जो आईपीएल के हर सीजन से पहले जहन में आ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस लीग के इतिहास में हुए अब तक के 5 बड़े विवाद के बारे में।

हरभजन सिंह ने श्रीसंत को मार दिया थप्पड़

इंडिया प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा विवाद हरभजन सिंह और एस श्रीसंत को लेकर हुआ था। आईपीएल के पहले सीजन में हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे और श्रीसंत पंजाब किंग्स से खेलते थे। मैच के बाद हरभजन सिंह, श्रीसंत से किसी बात को लेकर इतने गुस्सा हो गए उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना को स्लैपगेट कांड के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, बाद में हरभजन सिंह ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी और अब श्रीसंत के साथ उनका सबकुछ ठीक चल रहा है।

रविंद्र जडेजा की ईमानदारी पर उठे थे सवाल

इंडियन प्रीमियर लीग में धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को लेकर बहुत कम फैंस को पता होगा कि उन्हें इस लीग में खेलने से एक साल के लिए बैन कर दिया गया था। दरअसल जडेजा ने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी। साल 2009 में जडेजा राजस्थान में रहते हुए भी मुंबई इंडियंस के साथ करार करना चाह रहे थे। इस बात की भनक राजस्थान फ्रेंचाइजी और गर्वनिंग काउंसिल को लग गई। ऐसे में उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए उन्हें एक साल के लिए बैन करने का फैसला किया गया है। इसकी वजह से जडेजा साल 2010 में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद कोच्ची टस्कर्स के साथ उनकी वापसी हुई और फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में आए।

सीएसके और राजस्थान को कर दिया गया था 2 साल का बैन

इंडियन प्रीमियर लीग के लगे सबसे बड़े विवादों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन भी शामिल है। सीएसके के टॉप मैनेजमेंट में शामिल गुरुनाथ मय्यपन और राजस्थान रॉयल्स से जुड़े राज कुंद्रा को लेकर जांच में पाया गया कि वह स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं। ये घटना 2013 की थी। लोढ़ा कमिटी की चांज में जब ये मामला साबित हो गया तो इन दोनों टीमों को दो साल के लिए बैन कर दिया गया। सीएसके और राजस्थान की टीम 2015 और 2016 के सीजन में नहीं खेले थे।

कैप्टन कूल धोनी ने खो दिया था अपना आपा

महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो दुनिया कैप्टन कूल के नाम से जानती है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में धोनी का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी अंपायर के द्वारा दिए गए नो बॉल के फैसले से इतना गुस्सा हो गए थे कि वह डगआउट से उठकर मैदान में घुस आए। धोनी गुस्से से तिलमिला रहे थे। ऐसा पहली बार था कि धोनी किसी फैसले को लेकर अंपायर से इस तरह उलझे थे। इस घटना के कारण धोनी की खूब आलोचन भी हुई थी और उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा था।

विराट कोहली से भिड़ गए थे गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ कोच गौतम गंभीर साल 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपरजाइंट्स में मेंटोर थे। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली की लखनऊ के लिए खेलने वाले नवीन उल हक से मैच के बाद बहस हो गई। डगआउट में बैठे गंभीर ने जब ये देखा तो वह भी मैदान पर आ गए और नवीन को पीछे कर खुद विराट कोहली से भिड़ गए। काफी मुश्किल से विराट कोहली और गंभीर को शांत किया गया। आईपीएल के इस विवाद ने भी तब खूब सुर्खियां बटोरी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.