किंग्सटन से सिडनी तक... 14 सालों में विराट कोहली ने तहलका मचा दिया, दिग्गजों के रिकॉर्ड चकनाचूर किए

Updated on 12-05-2025 02:53 PM
नई दिल्ली: भारत के चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचक क्रिकेटरों में शुमार इस महान खिलाड़ी के इस प्रारूप में सुनहरे दौर पर विराम लग गया। 36 साल के कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद पिछले साल उस फॉर्मेट को भी छोड़ दिया था। अब तक भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही मैदान पर नजर आएंगे।

विराट कोहली का टेस्ट करियर

विराट कोहली ने भारत के लिए 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। लेकिन पहला टेस्ट खेलने के लिए उन्हें तीन साल का इंतजार करना पड़ा। 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। जमैका स्थित किंग्सटन के सबीना पार्क के मैदान पर उनका डेब्यू हुआ। पहली पारी में उन्होंने चार और दूसरी में 15 रन बनाए। विराट का पहला अर्धशतक उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वानखेड़े के मैदान पर आया।
2012 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले दो टेस्ट में फेल होने के बाद विराट ने तीसरे में 75 रनों की पारी खेली। एडिलेड में हुए आखिरी टेस्ट में भारत को हार मिली लेकिन 116 रनों की पारी खेलकर विराट छा गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सात दोहरे शतकों के साथ इस प्रारूप के दिग्गज के रूप में अपनी पहचान बनाई जो किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है। वह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (4), सचिन तेंदुलकर (6), वीरेंद्र सहवाग (6) और राहुल द्रविड़ (5) से काफी आगे है। इसके साथ ही विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 40 टेस्ट जीते। दूसरे नंबर पर काबिज महेंद्र सिंह धोनी के नाम 27 जीत है।
रन और शतक में सिर्फ तीन ही खिलाड़ी आगे
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर है। महान सचिन तेंदुलकर के अलावा राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के नाम ही उनसे ज्यादा रन हैं। इन तीनों ने 10000 से ज्यादा रन मारे हैं। शतक के मामले में भी विराट चौथे नंबर पर ही है। यहां भी सचिन, द्रविड़ और गावस्कर का नाम ही उनसे आगे है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.