1988 से 2004, 16 साल का अंतर और 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉर्ड शतक

Updated on 11-12-2025 01:54 PM
 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में दर्जनों रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन 11 दिसंबर के दिन की उस रिकॉर्ड बुक में खास अहमियत है। इस दिन सचिन की जिंदगी में एक नहीं 16 साल के अंतराल में दो बार खास कारनामे दर्ज हुए थे। इनमें से एक ने क्रिकेट की दुनिया में एक दिग्गज के आगमन की खबर दी थी, तो दूसरी बार उन्होंने अपने 'महामानव' होने की सूचना एक खास शतक से सभी तक पहुंचाई थी।

साल 1988 में बनाया था अपना पहले फर्स्ट क्लास 100

सचिन तेंदुलकर की जिंदगी में 11 दिसंबर का दिन सबसे पहले साल 1988 में यादगार बना था, जब उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपना पहला फर्स्ट क्लास 100 ठोका था। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ वानखेडे स्टेडियम में नॉटआउट 100 रन की पारी खेली थी। गुजरात की टीम पहली पारी में 140 रन पर आउट हो गई थी, जिसके जवाब में मुंबई ने 6 विकेट पर 394 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस पारी में ए. सिप्पी ने 127 रन बनाए थे, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सचिन ने नॉटआउट 100 रन बनाए थे। इसके साथ ही नंबर-4 पोजीशन हमेशा के लिए उन्होंने अपनी बना ली थी।

भारत के सबसे युवा फर्स्ट क्लास सेंचुरियन बने

सचिन तेंदुलकर अपनी इस 100 रन की पारी के साथ ही भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। यह रिकॉर्ड अब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं, जो बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में 93 रन के स्कोर तक तो पहुंच चुके हैं। गुजरात ने उस मैच की दूसरी पारी में 306 रन बनाए थे। मुंबई की टीम को जीत के लिए महज 53 रन बनाने थे, लेकिन मैच में 7 ओवर का ही खेल बाकी था। मुंबई के लिए लालचंद राजपूत ने धुआंधार नॉटआउट 23 रन बनाए, लेकिन टीम 7 ओवर में 43 रन तक ही पहुंच सकी और मैच ड्रॉ हो गया था।

दोबारा साल 2004 में यादगान बना सचिन के लिए 11 दिसंबर

सचिन के लिए 11 दिसंबर का दिन दोबारा साल 2004 में यादगार बना था, जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में शतक ठोका था। इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज और अपने आयडल सुनील गावस्कर के सबसे ज्यादा 34 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। सचिन ने इस पारी में 208 रन बनाए थे, जिसकी मदद से भारत ने यह टेस्ट मैच एक पारी और 140 रन के अंतर से जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.