फ्रेंच ओपन- वर्ल्ड नंबर-1 सिनर का विजयी आगाज:पहले राउंड में सीधे सेटों में जीते, अल्काराज भी दूसरे दौर में पहुंचे

Updated on 28-05-2025 01:50 PM

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में विजयी आगाज किया। इटली के सिनर ने मंगलवार को मेंस सिंगल्स के पहले राउंड में फ्रांस के ऑर्थर रिंडरक्नेच को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने यह मुकाबला 6-4, 6-3, 7-5 से जीता।

अल्काराज पहले राउंड में जीते 

मौजूदा चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इटली के क्वालिफायर ज्यूलियो जेपिएरी को 5-3, 6-4, 6-2 से हराया। वहीं, नॉर्वे के कैस्पर रूड ने स्पेन के भल्बर्टो रामोस विनोल्स को 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया।

इगा दूसरे दौर में पहुंची 

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने विमेंस सिंगल्स कैटेगरी में स्लोवाकिया की स्रामकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। लगातार तीन बार से फ्रेंच ओपन जीतती आ रहीं इगा स्वियातेक अगर इस बार भी यहां खिताब जीतती हैं तो वह 1968 में शुरू हुए ओपन एरा के बाद ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी। इगा फ्रेंच ओपन में पिछले 22 मैचों से अपराजेय हैं। स्वियातेक ने सीजन में अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। वह अगले दौर में पूर्व US ओपन चैंपियन इंग्लैंड की एमा रादुकानू से भिड़ेंगी, जिन्होंने पहले दौर में चीन की वांग जिनयू को तीन सेटों के संघर्ष में 7-5, 4-6, 6-3 से पराजित किया।

नडाल सबसे सफल खिलाड़ी 

लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। नडाल ने फ्रेंच ओपन में 18 बार हिस्सा लेते हुए 112 मैच जीते हैं और उन्हें सिर्फ चार बार हार का सामना करना पड़ा है जो किसी भी एक ग्रैंड स्लैम में मेंस और विमेंस कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

फ्रेंच ओपन साल का दूसरे ग्रैंड स्लैम

फ्रेंच ओपन, जिसे रोलांड गैरोस के नाम से भी जाना जाता है, एक टेनिस टूर्नामेंट है जो हर साल पेरिस में आयोजित होता है। यह दुनिया के चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है, और इसे क्ले कोर्ट पर खेला जाता है। यह साल का दूसरे ग्रैंड स्लैम होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.