नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर 25 तक

Updated on 22-01-2026 12:10 PM

राजनांदगांव। जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव एवं बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन कैंसर रोग विशेषज्ञों द्वारा 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट एवं 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), स्त्री रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर) सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध है। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. दिवाकर पाण्डेय, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सुनिता मेश्राम सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्तन में गांठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी व सिरदर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले व घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया, रक्त संबंधित बीमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, वजन में बिना कारण कमी, मल या मूत्र त्यागने की आदतों में बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट के निचले हिस्से में दर्द कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। नागरिक शिविर में उपस्थित होकर कैंसर जांच करा सकते है। शिविर के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9098118682, 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.