प्रेस क्लब में निः शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 80 पत्रकारों और परिजनों का परीक्षण

Updated on 09-11-2024 01:03 PM

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब एवं श्रीधर औषधालय व पंचकर्म केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 8 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन, मोतीबाग में किया गया है। शिविर में डॉ. अभिषेक शर्मा, एमडी, पंचकर्म, बैंगलोर, डॉ. गुलशन कुमार सिन्हा, आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा जोड़ों का दर्द, घुटना दर्द, कमर दर्द, गठिया वात, पंचकर्म संबंधी समस्त परामर्श एवं नाड़ी परीक्षण किया। शिविर में निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर में प्रेस क्लब के 80 से अधिक सदस्यों और उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब सदस्यों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता उनकी प्राथमिकता में है। इसलिए लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्रेस क्लब में किया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा की प्राचीनतम तकनीक है। इससे कई असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सदस्यों और उनके परिजनों के लिए आने वाले दिनों में इस तरह के और भी शिविर आयोजित किये जाएंगे। शिविर के आयोजन के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री ठाकुर, महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी अरविंद सोनवानी ने श्रीधर औषधालय एवं पंचकर्म केंद्र को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.