जमीन बेचने के नाम पर 64 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता सहित तीन पर केस दर्ज

Updated on 15-01-2026 01:09 PM

बिलासपुर। जमीन बेचने का झांसा देकर बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि गोंड़पारा निवासी पंकज भोजवानी पिता मोहन भोजवानी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पंकज भोजवानी पीएम कंस्ट्रक्शन के भागीदार हैं और जमीन खरीदकर मकान निर्माण का कार्य करते हैं।शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के माध्यम से लालखदान निवासी नागेन्द्र राय से हुई थी। दोनों ने उन्हें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक जमीन दिखाई और जमीन मालिक बोदरी निवासी हनजिन्दर कौर एवं उसके पति ज्ञान सिंह से मिलवाया। ज्ञान सिंह ने बताया कि जूना बिलासपुर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है, जिसका सीमांकन बाकी है। इसके बाद तीन करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ।आरोप है कि पंकज भोजवानी ने अलग-अलग किस्तों में तीनों आरोपियों को कुल 64 लाख रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद रजिस्ट्री के नाम पर उन्हें लगातार घुमाया जाता रहा। इसी बीच पता चला कि जमीन मालिक ने वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए 50 लाख रुपए और ले लिए हैं।पुलिस ने मामले में जमीन मालिक ज्ञान सिंह, कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले और नागेन्द्र राय के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.