नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी:भोपाल में 2 महिलाओं को थमाए फर्जी जॉइनिंग लेटर

Updated on 20-07-2024 01:19 PM

भोपाल की दो महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगी हो गई। शहर के जहांगीराबाद और तलैया इलाके में रहने वाली इन महिलाओं को एचआर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। एक महिला से 7 लाख और दूसरी से 8 लाख रुपए लिए गए।

भरोसा दिलाने के लिए महिलाओं को फर्जी ऑफर लेटर से लेकर ज्वाइनिंग लेटर तक मेल किए गए। युवक ने दोनों महिलाओं का ऑनलाइन इंटरव्यू भी कराया गया। उन्हें 50 हजार रुपए महीने की सैलरी देने का तक का झांसा दिया था। महीनों बाद भी जब दोनों की ज्वाइनिंग नहीं हुई तो संबंधित थानों में शिकायत की।

पुलिस ने इसे साइबर फ्राड बताया और एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। तब महिलाओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की।

कहा- कुछ खर्च करने पर दिला देंगे जॉब

हिना आफताब (19) पत्नी फराज खान फतेहगढ़ में रहती हैं। उन्होंने बताया कि नबील सिद्दीकी नाम का युवक कमला पार्क इलाके में रहता है। वह स्वयं को अमाजन कंपनी का एचआर बताता है। आरोपी ने उनकी पुरानी पहचान थी। उसने अमाजन में एचआर की नौकरी लगावाने का झांसा दिया। झांसा दिया कि कुछ खर्च करने पर उसे यह जॉब दिला सकता है।

जॉब में एग्रीमेंट होगा कि कम से कम पांच साल तक कंपनी जॉब से नहीं निकालेगी। जॉब वर्क फ्राॅम होम होगा। आरोपी की बातों में आने के बाद हिना ने आरोपी को करीब 10 बार में सात लाख रुपए फोन पे और आरटीजीएस के माध्यम से दे दिए। ठीक इसी तरह का झांसा देकर आरोपी ने फातिमा खान निवासी जहांगीराबाद के साथ भी ठगी की है। आरोपी ने उनसे करीब आठ लाख रुपए ठगे हैं।

शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई

हिना ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत तलैया थाने में की थी। वहां पुलिस ने आवेदन लेकर चलता कर दिया। आज दिनांक तक आरोपी नबील के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह लगातार कॉल कर शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहा है। पुलिस के रवैये की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी की है।

एसआई बोले- हमारे अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं

मामले की जांच कर रहे एसआई कमलेश रैयकवार का कहना है कि हिना के आवेदन की जांच उनके पास है। पूरा मामला साइबर फ्रॉड का है, जांच कर प्रतिवेदन उन्होंने साइबर क्राइम को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई साइबर क्राइम को करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.