भोपाल में ATM कार्ड का क्लोन बनाकर की ठगी:सादे कागज पर लिखे नंबर पर फोन लगाकर मदद मांगी

Updated on 26-06-2024 12:42 PM

भोपाल में एटीएम में फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। जिसमें एटीएम मशीन से ही किसी ने एटीएम क्लोन कर युवक के खाने से पैसे निकाल लिए। इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की गई है। साइबर पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। अभी फिलहाल इस बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।

यह है मामला

कोलार के रहने वाले सुनील मालवीय ने पुलिस से शिकायत की है कि 23 जून को दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच मां के लिए कुछ पैसे निकालने के लिए दानिश कुंज कोलार के पास लगे एसबीआई एटीएम पर पहुंचा।

यहां जैसे ही एटीएम कार्ड मशीन में डाला, तेज आवाज के साथ एटीएम अंदर चला गया। कुछ देर तक आवाज आती रही। मुझे लगा एटीएम खराब है क्योंकि स्क्रीन पर भी कुछ नहीं दिख रहा था, और बार-बार कैंसिल बटन दबाने पर वहां कुछ नहीं हो रहा था।

फर्जी नंबर से आया कॉल

इसके बाद मुझे लगा मशीन खराब है इसलिए वहां पर लिखा हुआ एटीएम केयर नंबर 6389390863 पर फोन किया। यह नंबर सादे कागज पर लिखा था। बात होने के कुछ देर बाद फोन कट गया, और फिर इस नंबर से फोन मुझे आया।

उन्होंने बताया मशीन खराब है, आप एटीएम कार्ड जहां डालते हैं वहां पर एक नीचे बटन है उसे दबाकर इंटर बटन दबाया और पिन डाले उसके पश्चात मैंने वैसा ही किया।

इसके बाद एटीएम कार्ड तेज आवाज कर के साथ बाहर आ गया। मुझे बताया गया मशीन खराब होने या ऐसी कंडीशन में एटीएम तो 24 घंटे के लिए ब्लॉक हो जाता है। इसके पश्चात में 24 तारीख सुबह तकरीबन 11:30 से 12:00 बजे बीमा कुंज एटीएम गया, जहां पर एटीएम यूज नहीं कर पाया।

इसी बीच मां का फोन आया कि मैंने पासबुक में एंट्री से उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से 10,000 एक बार और 4,900 दूसरी बार में पैसे निकले हैं। बैंक में एप्लिकेशन देने के बाद बैंक ‌द्वारा बताया गया कि आप FIR करें आपके साथ फ्रॉड हुआ है।

अब जानिए क्या होती है कार्ड क्लोनिंग?

एटीएम बूथ में लगे एटीएम मशीनों से ही कार्ड क्लोनिंग होती है। इसके लिए साइबर अपराधी किसी एटीएम मशीन में माइक्रो कैमरे की तरह एक डिवाइस, जिसे स्कीमर कहते हैं, उसको छिपाकर लगा देते हैं।

चूंकि, हर डेबिट कार्ड में एक मैग्नेटिक स्ट्रिप होती है, जिसमें आपके खाते से जुड़ी सभी जानकारी सेव रहती है। जैसे ही एटीएम के कीपैड में कोई व्यक्ति अपने कार्ड को डालने के बाद उसका पिन एंटर करता है, तो ओवरले डिवाइसेज के जरिए कार्ड के पिन को स्कीमर रीड कर लेता है।

इनमें बैंक खाते से लेकर एटीएम कार्ड का पासवर्ड आदि तक शामिल है। इस जानकारी को हैकर अपने कंप्यूटर के इंटरनल मेमरी यूनिट में सेव करने के बाद उसको एक खाली कार्ड में डालकर आपके कार्ड का क्लोन यानी डूप्लीकेट कार्ड तैयार कर लेता है। इसकी मदद से वह किसी भी एटीएम में जाकर पैसे निकाल कर फरार हो जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.