अमेरिका-EU ट्रेड डील से फ्रांस नाराज:कहा- ट्रम्प सिर्फ ताकत की भाषा समझते हैं, फ्रेंच PM बोले- ये डील यूरोप के लिए काला दिन

Updated on 29-07-2025 01:46 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूरोपियन यूनियन (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच रविवार को हुई ट्रेड डील की फ्रांस ने आलोचना की है। फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बेरो ने इसे EU के लिए काला दिन बताया है।

बेरो ने कहा कि EU ने राष्ट्रपति ट्रम्प के बढ़ते टैरिफ दबाव के आगे घुटने टेक दिए। उन्होंने X पर लिखा-

QuoteImage

यह दुखद है जब स्वतंत्र देशों का गठबंधन, जो अपने साझा मूल्यों और हितों की रक्षा के लिए बना था, दबाव में झुक जाता है।

QuoteImage

वहीं, फ्रांस के यूरोपीय मामलों के मंत्री बेंजामिन हदद ने कहा कि यह हालात ठीक नहीं है और EU को जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। फ्रांस के व्यापार मंत्री लॉरेंट सेंट-मार्टिन ने कहा- ट्रम्प सिर्फ ताकत की भाषा समझते हैं। हमें पहले ही जवाबी कदम उठाने चाहिए थे, तो शायद डील बेहतर होती।"

हालांकि, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

इटली-जर्मनी ने ट्रेड डील का स्वागत किया 

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस समझौते का स्वागत किया। यूरोपीय ट्रेड कमीश्नर मारोश सेफचोविच ने इसे "बड़ा कदम" बताया, क्योंकि इससे अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड वॉर टल गया।

इस समझौते के तहत यूरोप से अमेरिका जाने वाले ज्यादातर सामानों पर 15% टैरिफ लगेगा, जो मौजूदा 4.8% से तीन गुना ज्यादा है। हालांकि, ट्रंप की 1 अगस्त तक की धमकी के बाद 30% टैरिफ से बचा जा सका।

यूरोप के 70% सामानों पर 15% टैरिफ लगेगा

समझौते की डिटेल्स के मुताबिक, यूरोप के 70% सामानों पर 15% टैरिफ लगेगा। इसमें कारें, दवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान शामिल हैं।

हालांकि, विमान के पुर्जे, कुछ केमिकल्स, सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट और कॉर्क जैसे कुछ कृषि प्रोडक्ट्स पर टैरिफ नहीं होगा। दवाओं पर भी अभी कोई टैरिफ नहीं लगेगा, और अगर भविष्य में लगता भी है, तो वह 15% से ज्यादा नहीं होगा।

EU अगले तीन सालों में अमेरिका से 750 बिलियन डॉलर यानी करीब 64 लाख करोड़ रुपए की एनर्जी खरीदेगा। इसके साथ ही EU अमेरिका में 600 बिलियन डॉलर यानी 51 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

टैरिफ पर 7 महीने से चल रही थी बातचीत

टैरिफ को लेकर यूरोपीय यूनियन और अमेरिका बीते 7 महीने से बातचीत कर रहे थे। हालांकि EU कुछ खास छूट नहीं दे रहा था। हालांकि ट्रम्प की 30% टैरिफ की धमकी के बाद EU नरम पड़ा और सहमति बनी।

यूरोपीय यूनियन दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। इसमें यूरोप के 27 देश शामिल हैं। अमेरिका, यूरोपीय यूनियन के बीच हर दिन लगभग 3.5 अरब डॉलर का व्यापार होता है। वहीं, मेक्सिको अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.