ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जा वाले बयान पर फ्रांस-जर्मनी नाराज

Updated on 09-01-2025 02:37 PM

डोनाल्ड ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकियों के बाद फ्रांस और जर्मनी ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने बुधवार को कहा कि चाहे वह कोई भी देश हो, उसे यूरोपीय यूनियन के किसी देश और उसकी सीमाओं पर हमला करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैरोट ने ग्रीनलैंड को यूरोपीय यूनियन का क्षेत्र कहा और कहा कि यह द्वीप डेनमार्क के जरिए यूरोपीय यूनियन से जुड़ा हुआ है। बैरोट ने कहा-

QuoteImage

यूरोपीय यूनियन दुनिया के किसी देश को अपनी सीमा पर हमला करने नहीं देगा चाहे वे कोई भी क्यों न हों। हम एक मजबूत महाद्वीप हैं।

QuoteImage

बैरोट ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए हमला करेंगे। लेकिन यह भी सच है कि हम अब उस दौर में पहुंच रहे हैं जहां सिर्फ ताकतवर की ही मनमानी चलेगी।

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोकेके रासमुसेन ने ट्रम्प के बयान को लेकर बुधवार को कहा कि यदि ग्रीनलैंड के लोग चाहें तो वह आजाद हो सकता है, लेकिन वह किसी भी हाल में अमेरिका का राज्य नहीं बनेगा। रासमुसेन ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगम में किंग के साथ इस मुद्दे पर बातचीत भी की।

ग्रीनलैंड के विदेश मंत्री बोले- अमेरिका की सुरक्षा चिंता जायज

लार्स लोके रासमुसेन ने कहा-

QuoteImage

हम पूरी तरह से मानते हैं कि ग्रीनलैंड की अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। यदि वे साकार होती हैं, तो ग्रीनलैंड आजाद हो जाएगा, लेकिन अमेरिका के ग्रीनलैंड को अपना बनाने की इच्छा शायद ही पूरी होगी।

QuoteImage

हालांकि रासमुसेन ने कहा कि आर्किटक इलाके में रूस और चीन की गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में अमेरिका की सुरक्षा चिंता जायज है।

ग्रीनलैंड पर कंट्रोल चाहते हैं ट्रम्प

दरअसल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शपथग्रहण से पहले लगातार अपने सहयोगी और पड़ोसी देशों को परेशान करने वाले बयान दे रहे हैं। ट्रम्प ने दिसंबर में ग्रीनलैंड को अमेरिकी कंट्रोल में लेने की बात कही थी।

इसके बाद से ट्रम्प कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं। ट्रम्प का कहना है कि नेशनल सिक्योरिटी और पूरी दुनिया में आजादी के लिए अमेरिका का ग्रीनलैंड पर कंट्रोल बेहद जरूरी है।

ग्रीनलैंड उत्तरी अटलांटिक महासागर में मौजूद एक आईलैंड है। यह डेनमार्क के कंट्रोल वाला एक स्वायत्त क्षेत्र है। जिसका अपना प्रधानमंत्री होता है।

जर्मनी बोला- कोई जबर्दस्ती सीमा को नहीं बदल सकता 

जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेट ने ट्रम्प के बयान को लेकर कहा-

QuoteImage

हमेशा की तरह यहां भी पुराना सिद्धांत लागू होता है कि सीमाओं को न तो कोई जबरदस्ती खत्म कर सकता है और न ही इसे बदल सकता है।

QuoteImage

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस मामले को लेकर कहा कि सीमाओं की अखंडता का सिद्धांत हर देश पर लागू होता है। चाहे वह पूर्व हो या पश्चिम। शोल्ज ने यह भी माना कि उन्होंने यूरोपीय यूनियन के कई नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

ग्रीनलैंड पहुंचे ट्रम्प के बेटे जूनियर ट्रम्प 

ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर 7 जनवरी को ग्रीनलैंड पहुंचे। इस दौरे को ट्रम्प के ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ट्रम्प जूनियर ने साफ कर दिया था कि वे निजी दौरे पर ग्रीनलैंड जा रहे हैं और उनकी किसी सरकारी अधिकारी से मिलने की कोई योजना नहीं है।

ट्रम्प जूनियर के ग्रीनलैंड जाने के बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का भी बयान आया है। फ्रेडरिक्सन ने कहा कि अमेरिका, डेनमार्क का करीबी सहयोगी है। यह बहुत अच्छी बात है कि अमेरिका ग्रीनलैंड को लेकर इच्छुक है, लेकिन ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.