अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति, शाहपुरा झील के किनारे बने कियोस्क का टायलेट तोड़ा
Updated on
12-06-2024 11:53 AM
भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने मंगलवार को शाहपुरा झील किनारे संचालित हो रहे कियोस्क का टायलेट तोड़ दिया है, जबकि नियमानुसार झील किनारे 33 मीटर के दायरे में होने वाले निर्माण अवैध निर्माण की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने सिर्फ कियोस्क का टायलेट तोड़ा। सूत्रों का कहना है कि झील के किनारे संचालित हो रहा कियोस्क इसके कैचमेंट में बना हुआ है। कियोस्क के दस्तावेजों की जांच की जाए तो अवैध निर्माण को खुलासा हो जाएगा।
ज्ञात हो कि महापौर मालती राय शाहपुरा झील पर श्रमदान करने के लिए कुछ दिन पहले पहुंची थीं। तब उनकी नजर इस कियोस्क पर पड़ी थी। तब उन्होंने झील किनारे हुए अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निगम के भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियरों ने सिर्फ कियोस्क के टायलेट तोड़ कर खानापूर्ति की है। शेष कियोस्क को छोड़ दिया गया है। इससे भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को लेकर जागरूक नागरिकों का कहना है कि निगमायुक्त को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवानी चाहिए।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…