विनिंग ट्रॉफी ही भूल गए...? रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का मजेदार वीडियो वायरल

Updated on 13-02-2025 03:25 PM
अहमदाबाद: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 356 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। ओपनर शुभमन गिल ने 102 गेंद पर 112 रनों की शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर (78) और विराट कोहली (52) ने भी अर्धशतक बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही। फिल सॉल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 60 रन जोड़े।

अर्शदीप सिंह ने मैच के सातवें ओवर में डकेट (34) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नौवें ओवर में उन्होंने सॉल्ट (23) को भी पवेलियन भेजा। इसके बाद लगातार अंतराल पर इंग्लैंड के विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई।

इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैनटन ने 38, जो रूट ने 24 और हैरी ब्रूक ने 19 रन बनाए। निचले क्रम में गस एटकिंसन ने 19 गेंद पर 38 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, इनमें से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। भारत की ओर से सभी छह गेंदबाजों को विकेट मिले। अर्शदीप, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट झटके।

इस जीत के साथ भारत 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी में भरपूर आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। इससे पहले गिल के शानदार शतक, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों से भारत ने 50 ओवर में 356 रन का विशाल स्कोर बनाया, जो इस मैदान पर उसका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल भूल गए ट्रॉफी?

एक वीडियो में मैच खत्म होने के बाद भारत के तीनों धाकड़ विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल आगे बढ़ते दिख रहे हैं, जबकि ट्रॉफी पीछे रखी है। इसके बाद संभव है कि विराट कोहली कुछ कहते हैं फिर केएल राहुल को याद आता है तो वह पीछे मुड़ते हैं। उसी समय रोहित शर्मा भी साथ जाते हैं और फिर ट्रॉफी उठाते हैं। दूसरी ओर, विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान थी। इस मोमेंट का वीडियो शेयर करते हुए फैंस टीम इंडिया की मौज ले रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.