हाईवे पर धाकड़ कांड जैसा ABVP नेता का वीडियो, फोरेंसिक जांच में फेक निकला

Updated on 06-12-2025 11:55 AM

करीब 6 महीने पहले एमपी के मंदसौर जिले में एक अश्लील वीडियो सामने आया था। वीडियो, भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का बताया गया। उसे हाईवे पर अश्लील हरकत करते सीसीटीवी कैमरे में कैद बताया गया।

अभी भाजपा इस मामले को संभाल भी नहीं पाई थी कि अनूपपुर जिले में संघ के अनुषांगिक छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े युवा नेता का बताकर एक वीडियो वायरल किया जाने लगा। इस वीडियो में युवा नेता आयुष राय को खुले में अश्लील हरकत करते दिखाया गया।

भाजपा की किरकिरी तो हुई ही आयुष राय की जिंदगी ही बदल गई। कल तक सम्मान की नजरों से देखने वाले लोगों ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया। अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से उन्हें राहत मिलती नजर आ रही है।

आयुष का बताकर वीडियो अपलोड किए 20 अगस्त को कोतमा के आयुष ने अमरकंटक थाने में शिकायत की कि स्थानीय युवक ने अपने वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनल में आयुष का बताकर वीडियो अपलोड किए हैं। वीडियो में उसे अश्लील हरकत करते दिखाया गया है।

फेसबुक आईडी चलाने वाले एक युवक रामबाबू चौबे ने भी अपने अकाउंट से पोस्ट कर लिखा- ‘श्रीराम के नाम गमछा बिछाकर अवैध कृत्य किया जा रहा है। हिंदू समाज को आहत कर रहा है।’ आयुष ने वीडियो काे फर्जी बताया और पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की।

राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए फर्जी वीडियो आयुष ने पुलिस को बताया कि वह एबीवीपी का जिला संयोजक है, ऐसे में विरोधी राजनीतिक गुट के लोग उससे वैमनस्य रखते हैं। राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए उन्होंने फर्जी वीडियो का सहारा लिया। फोन करके चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

ऐसे वीडियो से खुदकुशी कर लेते हैं लोग  आयुष ने कहा कि इस डीपफेक वीडियो के कारण मेरी छवि खराब हुई। मैं पत्रकारिता का विद्यार्थी हूं। पीजी कर रहा हूं। मेरी पढ़ाई पर असर पड़ा। मेरे परिवार की सामाजिक छवि खराब हुई। मेरे पिताजी को मानसिक आघात सहना पड़ा। ऐसे फेक वीडियो के कारण कई लोग खुदकुशी कर लेते हैं। इसे सहन करना आसान नहीं है।

भारत में डीपफेक के खिलाफ मौजूदा कानून भारत में अभी तक डीपफेक (AI-जनरेटेड या हेरफेर की गई वीडियो/ऑडियो कंटेंट) के लिए कोई विशिष्ट कानून नहीं बना है, लेकिन मौजूदा कानूनों के तहत इसे अपराध माना जाता है। ये कानून डीपफेक से जुड़े अपराधों जैसे धोखाधड़ी, मानहानि, निजता उल्लंघन, अश्लील सामग्री और गलत सूचना को कवर करते हैं।

2025 में सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (IT Rules) में संशोधन किया गया है, जो डीपफेक को विशेष रूप से संबोधित करता है। यह संशोधन 15 नवंबर 2025 से प्रभावी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लेबलिंग, त्वरित हटाने और अनुपालन की सख्ती करता है।

वीडियो एडिटेड, डीपफेक भी हो सकता है कुलदीप वर्मा, साइबर फोरेंसिक जांच अधिकारी ने बताया कि धुंधला वीडियो था। कहना मुश्किल था कि ये वीडियो सही है या गलत। हमने इसकी बारीकी से जांच की तो इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि ये वही शख्स है जिसका दावा वीडियो को लेकर किया जा रहा था। हालांकि इस बात की पुष्टि हो गई कि ये वीडियो एडिटेड है और डीपफेक भी हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.