अमेरिकी राजदूत के बयान पर विदेश मंत्रालय का रिएक्शन:कहा- हमें भी फैसले लेने की आजादी

Updated on 20-07-2024 01:52 PM

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में अमेरिकी राजदूत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत भी दूसरे देशों की तरह ही अपनी रणनीतिक आजादी को महत्व देता है। इससे पहले एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने भारत-रूस रिश्ते पर टिप्पणी की थी जिसके जवाब में प्रवक्ता जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी राजदूत को अपनी राय रखने का अधिकार है। ठीक उसी तरह हमारे भी अपने और अलग विचार हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ हमारी दोस्ती हमें एक-दूसरे के नजरिये का सम्मान करने की आजादी देती है। इसमें हम एक दूसरे के कई मुद्दों पर सहमत भी हो सकते हैं और असहमत भी।

भारत-अमेरिका संबंधों पर प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे पास चर्चा करने के लिए कई सारे मुद्दे हैं। हम इन मुद्दों पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते हैं और उन पर चर्चा करते हैं जो दोनों पक्षों के हित में हो। इसके साथ ही जायसवाल ने कहा कि हम डिप्लोमेटिक बातचीत शेयर नहीं करते हैं।

अमेरिकी राजदूत ने कहा था- दोस्ती को हल्के में न लें
पिछले हफ्ते भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने नई दिल्ली में एक डिफेंस कॉन्क्लेव को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध काफी गहरे और मजबूत हैं मगर ये उतना भी मजबूत नहीं है कि इसे हल्के में लिया जाए।

अमेरिकी राजदूत ने ये भी कहा था कि भारत अपनी रणनीतिक आजादी को पसंद करता है लेकिन जंग के मैदान में इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा था कि अब दुनिया आपस में जुड़ी हुई है। अब कोई युद्ध दूर नहीं है, इसलिए हमें न सिर्फ शांति के लिए खड़ा होना होगा बल्कि अशांति पैदा करने वाले देशों पर कार्रवाई भी करनी होगी।

अमेरिकी राजदूत ने कहा था कि यह ऐसी बात है जिसे अमेरिका और भारत को मिलकर समझना होगा। हम दोनों के लिए यह याद रखना जरूरी है कि हम इस रिश्ते में जैसा निवेश करेंगे, हमें वैसा ही परिणाम मिलेगा।

अमेरिकी राजदूत बोले- दोनों देशों को भरोसेमंद साथी की जरूरत
अमेरिकी राजदूत ने ये भी कहा था कि वह इस कार्यक्रम में भाषण देने नहीं आए हैं, बल्कि वह यहां सुनने, सीखने और साझा मूल्यों को याद दिलाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि भारत, अमेरिका के साथ अपना भविष्य देखता है और अमेरिका भी भारत के साथ अपना भविष्य देखता है।

अमेरिकी राजनयिक की इस टिप्पणी को हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा से जोड़कर देखा गया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 8 जुलाई को रूस दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.