मानसिक स्वास्थ्य के लिए "कभी-कभी ‘ना’ कहना ही सुकून पाने की शुरुआत होती है"

Updated on 30-10-2025 02:06 PM

एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ (टी संवर्ग) जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा भावनात्मक प्रबंध पर पियर मेंटरशिप का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह के अंतर्गत आज विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में डीईओ श्री आर पी मिरे के आदेश से समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम - NMHP) द्वारा किया गया, तथा इसमें श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, सहायक जिला नोडल अधिकारी (NMHP) का विशेष सहयोग रहा। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एल्मा ज्योति बेक एवं शिक्षक पारस का भी सहयोग मिला। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना तथा किशोरावस्था में उत्पन्न मानसिक एवं भावनात्मक चुनौतियों को समझने हेतु प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्म-नियंत्रण, तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ नम्रता चक्रवर्ती ने बताया कि कभी कभी न बोलना और बीती बातों को जाने देना भी मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है। जिला स्वास्थ्य की टीम ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यालय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.