खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण

Updated on 24-10-2024 11:48 AM

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा आगामी दीपावली सहित अन्य पर्व पर खाद्य सामग्री में मिलावटी की आशंका के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के बाहरी हिस्से ग्राम पनेका में संचालित मेसर्स रौनक इंटरप्राइसेस पर दबिश दी। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पादों के साथ स्किम्ड मिल्क से पनीर, बर्फी सहित अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। फर्म में बड़ी मात्रा में पनीर, बर्फी, स्किम्ड मिल्क पावडर, पॉमोलीन ऑइल भी भण्डारित पाया गया।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र धु्रव ने बताया कि विभाग द्वारा फर्म की लगातार निगरानी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान निर्माण किए जा रहे पनीर जिसे स्पांज  के नाम से बाजार में विक्रय करने की तैयारी थी। जिसकी मिलावट की आशंका के आधार पर जप्त कर गुणवत्ता जांच हेतु सेंपल लिया गया है। साथ में तैयार किए जा रहे बर्फी एवं संभावित रूप से घटक के रूप में स्किम्ड मिल्क पाऊडर, पामोलीन ऑइल के उपयोग की आशंका के आधार पर अन्य सामग्री के भी नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया है। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 200 किलो पनीर, 650 किलो स्किम्ड मिल्क पाऊडर, 100 किलो होल मिल्क पाऊडर, 100 किलो बर्फी, 15 टीन पामोलीन ऑइल सहित कुल 3 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जप्त कर सीज की गई है। जिसे नियमानुरसार कार्रवाई कर फर्म संचालक श्री अनुप कुमार नायक की अभिरक्षा में अभिगृहित किया गया है। निर्माण किए जा रहे सामग्री को संभावित रूप से दीपावली पर खपाने की तैयारी थी, जिसे जप्त कर लिया गया है। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव, सहायक  भूषण प्रताप, जितेन्द्र साहू, लक्ष्मीनारायण साहू शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.