लाखो के गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated on 07-09-2024 12:23 PM

भिलाई । दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार क्षेत्र से पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों से पुलिस ने कुल 45.145 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो कार और पल्सर बाइक भी जब्त किया है। इस तरह पुलिस ने कुल 17.5 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों का अकाउंट भी फ्रिज कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


इस पूरे मामले का शुक्रवार को दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने खुलासा किया है। आईजी गर्ग ने बताया कि दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का फार्वड लिंक  एवं बैकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़शा से अवैध रूप से गांजा लाकर जी सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा हुआ है।


 पिन्तू और जी सरोजनी अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहे थे। आईजी गर्ग ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने खुर्सीपार में दबिश दी।

पुलिस ने जी सरोजनी और पिन्तू कुमार साहनी को  हिरासत में लिया। पुलिस ने सरोजनी के मकान के अंदर कब्जे में अलग अलग पैकेट में रखा 8 किलो 525 ग्राम, 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने पिन्तू कुमार साहनी से 3 नग मोबाइल फोन 5 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रुपए  जब्त किया। आईजी गर्ग ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि अजय साहनी, अजय प्रसाद और ऐबी साहनी दो सफेद रंग के कार में गांजा रखे हैं। पूछताछ में पिन्तू कुमार साहनी ने बताया कि वह ओडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रुपए देता है।


एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमती 6,00000 रुपए में ओडिशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाडी चलवाते थे। ऐबी साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर पान मसाला झोले में रखना बताया। पुलिस ने उक्त झोला भी जब्त किया जिसमें 3 किलो 370 ग्राम गांजा व 2 नग मोबाइल फोन मिला। आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ  एक मामला एवं जी सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।  उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन की प्रमुख भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.