पहले लिटमस टेस्ट में पास होना है! उपचुनाव की 'व्यूह रचना' में जुटे बिहार BJP अध्यक्ष, सीनियर नेता सीपी ठाकुर से मुलाकात

Updated on 05-08-2024 05:06 PM
पटना: बिहार भाजपा ने प्रदेश की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उपचुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भाजपा इन सीटों पर विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके साथ ही भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल भी पद संभालते ही पूरे तेवर में नजर आ रहे हैं। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पुराने को सम्मान देने की बात करते हुए कार्यकर्ताओं को जोश भर रहे हैं। वहीं, पुराने नेताओं के घर पर जाकर स्वयं मुलाकात कर रहे हैं।

सीपी ठाकुर से मिलने पहुंचे दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल सोमवार की सुबह पूर्व अध्यक्ष डॉ सीपी ठाकुर के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जानते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ ठाकुर के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने उनसे संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने डॉ ठाकुर को भरोसा दिया कि वे अपनी क्षमता के मुताबिक संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। दिलीप जायसवाल ने रविवार को पटना महानगर की बृहत कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं से पुराने कार्यकर्ताओं और भाजपा को सींच कर बुलंदियों तक पहुंचाने वाले नेताओं से भेंट करने की अपील की थी।

बिहार उपचुनाव में बेस्ट परफॉर्मेंस की कवायद

दिलीप जायसवाल ने चुनाव समिति, कोर ग्रुप, सांसद, विधायकों की अलग-अलग बैठक कर विधानसभा के लिए चार सीटों बेलागंज, तरारी, रामगढ़ और इमामगंज पर होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी जिला, मंडल और बूथ स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय ले चुकी है। साथ ही अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी एनडीए की मजबूती पर भी काम करेगी। इसके अलावा सभी चार सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के दो-दो बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


भाजपा सूत्रों का कहना है कि चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले एनडीए के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाने को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे गठबंधन की सभी पार्टियों को उसका लाभ मिल सके। मंडल स्तर पर कोर कमेटियों की बैठक कर इन रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने की भी बात कही जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.