पहले टीम और कॉन्ट्रैक्ट से निकाला, अब श्रेयस अय्यर की होगी वापसी... इन दो खिलाड़ियों का बुरा वक्त शुरू

Updated on 10-08-2025 02:52 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में ‘इमर्जजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने जाने के बाद सीधे भारतीय टेस्ट टीम में जगह पा जाने वाले साई सुदर्शन के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। आईपीएल के पिछले सीजन कुल 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की टेस्ट टीम में जगह खतरे में पड़ गई है। इसकी वजह है इंग्लैंड के दौर पर उनका फीका प्रदर्शन।

मुश्किल में पड़ी सुदर्शन की जगह

साई सुदर्शन ने अपनी डेब्यू सीरीज में खेले गए तीन मैचों में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए केवल एक अर्धशतक लगाया और कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उनकी शुरुआत शून्य की पारी के साथ हुई। लीड्स में अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में वह बगैर खाता खोले आउट हो गए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 30 रन बनाए, हालांकि मैनचेस्टर टेस्ट में पहली पारी में उन्होंने 61 रनों की उम्दा पारी खेली, लेकिन दूसरी पारी में एक बार फिर शून्य पर ही आउट हो गए।

करुण नायर पर भी सवाल

ओवल टेस्ट में एक बार फिर उन पर भरोसा कायम रखा गया। लेकिन, यहां फिर वह दोनों पारियों में क्रमश: 38 और 11 रन का ही योगदान दे पाए। मिडल में चाहिए स्पिन स्पेशलिस्ट: इंग्लैंड दौरे पर सुदर्शन के अलावा अनुभवी करुण नायर का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा, जिसके बाद से यह अटकलें लगाए जाने लगीं की कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल लिया है।

इंग्लैंड में नहीं चला बल्ला

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद मिडल ऑर्डर में अनुभव की भरपाई के लिए करुण का चयन हुआ था लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। अब इन दो प्लेयर्स के विकल्प पर चर्चा शुरू हो चुकी है और श्रेयस अय्यर सबसे मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं। श्रेयस को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए मिडल ऑर्डर में स्पिन स्पेशलिस्ट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। श्रेयस लगभग डेढ़ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं। आखिरी बार उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसके बाद वे टीम से बाहर हो गए थे और बीसीसीआई के 2024/25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिए गए थे।

शानदार रहा श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

अब मुंबई के इस बल्लेबाज को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी का मौका मिलने वाला है, खासकर स्पिन खेलने की उनकी क्षमता के चलते। टेस्ट और टी20I से बाहर रहने के बावजूद श्रेयस ने चुपचाप अपना मजबूत दावा पेश किया है। IPL 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर फाइनल तक पहुंचाया। कुल 17 मैचो में 604 रन बनांए और स्ट्राइक रेट 175.07 का रहा, जो शीर्ष 5 बल्लेबाजो में सबसे अच्छा था। उनके टेस्ट आकड़ों की बात करे तो अब तक अय्यर ने 14 टेस्ट मे 811 रन बनाए हैं,औसत 36.86 रहा है, जिसमे 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। 2024 में टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 5 मैचों में 480 रन बनाए, औसत 68.57 रहा और दो शतक भी जड़े।

मीटिंग में लिया जाएगा फैसला

अजित आगरकर एंड कंपनी जब अगली मीटिंग करेगी तो उन्हें यह तय करना होगा कि वे सरफराज खान या श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़़ियों की ओर लौटें या करुण नायर और साई सुदर्शन को एक और मौका दिया जाए। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर यही नजर कि साई अभी पूरी तरह से तैयार खिलाड़ी नहीं हैं। उनके खेल के कुछ पहलू ऐसे हैं जिन पर उन्हें काम करने की जरूरत है क्योंकि वे बार-बार एक ही तरीके से आउट हो रहे हैं। यदि सेलेक्टर्स ने उन्हें वापस जाकर अपने खेल में सुधार करने की सलाह दी तो उनकी वापसी की राह बहुत लंबी हो सकती है। करुण नायर को वापसी में आठ साल लग गए। साई के साथ भी ऐसा हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.