स्वामी प्रसाद मौर्य के दफ्तर में फायरिंग, दरवाजे-शीशे टूटे, हमलावरों ने लगाए योगी-मोदी के नारे!
Updated on
24-05-2024 12:38 PM
मुकेश पटेल, कुशीनगर: लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ दो चरणों की वोटिंग बची है। इस बीच, कुशीनगर से आरएसएसपी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय पर गुरुवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हवाई फायरिंग कर कार्यालय में लगे दरवाजे और शीशे तोड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि कार और बाइक पर सवार करीब 15 लोग कार्यालय पहुंचे और मोदी-योगी का नारा लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मौर्य के कसया स्थित कार्यालय पर हमलावरों ने हमला बोल दिया। कार्यालय प्रभारी गुलाब चंद मौर्या ने बताया कि मेरे कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हमें मारने के लिए दौड़ाया गया। जब मैं कार्यालय के अंदर चला गया तो मोदी और योगी के नारे लगाते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ किए और गाली गलौज देते हुए बोले कि अगर कल से कार्यालय खुला तो तुम्हें जान से मार देंगे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही हमलावरों की पहचान
इसके बाद बड़ी संख्या में स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यकर्ता गुलाबचंद मौर्य के साथ थाने पहुंचकर घंटे तक अड़े रहे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष गृजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला बेहद गंभीर सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…